दिव्यांगों के साथ खुशियां मनाना ही रोशनी का पर्व विविध कला रंगों के साथ दिवाली पहाट का आयोजन

0
0

दिव्यांगों के साथ खुशियां मनाना ही रोशनी का पर्व
विविध कला रंगों के साथ दिवाली पहाट का आयोजन
नागपुर – WH NEWS ब्युरो 
दिव्यांगों के कल्याणार्थ आयोजित दिवाली पहाट कार्यक्रम की जितनी सराहना की जाए कम हैं। दिव्यांग कलाकारों की प्रस्तुतियां लाजवाब है। उनके साथ कुछ पल की खुशियां मनाने की संकल्पना ही सही मायने में रोशनी का पर्व है। दिव्यांग होना, कमजोरी नहीं उनके भीतर दिव्य शक्तियां होती है। उन्हें समाज के मुख्य आयोजनों में शामिल करना बड़ी बात है। अरुणोदय परिवार हर साल दीपोत्सव पर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाता है।

इसलिए यह आयोजन शहर का सबसे अच्छे आयोजनों में से एक है। ऐसा प्रोफेसर डॉ. विनोद आसुदानी ने कहा। अरुणोदय परिवार द्वारा गांधीबाग उद्यान में दिव्यांगों के कल्याणार्थ दिवाली पहाट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिथि के रुप में डॉ. विनोद आसुदानी, दैनिक भास्कर के संपादक मणिकांत सोनी, पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, समाजसेवी अशोक धापोडकर, समाजसेवी योगेश खंडवानी, संगीत गुरु अकील अहमद, योग नृत्य के जनक गोपाल मुंधडा, किशोरी हिरुलकर, अनिल सोनी, पूर्व विधायक विकास कुंभारे, समाजसेवी भैया चौबे, नरेंद्र सतीजा, रमण पैगवार, अविनाश लोखंडे, मुकेश बारापात्रे, राजेंद्र धकाते, संजय महाजन, भास्कर पराते, हेमंत बरडे, आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।

समाज को नशे से बचाने की आवश्यकता
पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी ने कहा कि दिवाली पहाट जैसे आयोजन से समता बंधुता का संदेश मिलता है। गांधीबाग उद्यान में होनेवाला कार्यक्रम इसलिए विशेष है कि यह दिव्यांगों के लिए किया जाता है। कार्यक्रम की विविध प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को जोड़ने का काम होता है। गीत-संगीत, कथक व लघुनाटिका के माध्यम से जहां कला के विविध रंगों का दर्शन होता है, वहीं समाज को सकारात्मक संदेश भी दिया जाता है। नशा मुक्ति पर आधारित लघु नाटिका ने बच्चों व युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को दिखाया। इससे हमारे समाज को बचाने की आवश्यकता है। यह हरेक की जिम्मेदारी है। दिव्यांगों द्वारा गीत-संगीत की प्रस्तुति और कथक नृत्य की प्रस्तुति सराहनीय रही है। ऐसा भी दयाशंकर तिवारी ने कहा।

250 से अधिक लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच
दिवाली पहाट कार्यक्रम में प्रोफेसर शिप्रा सरकार व उनकी टीम संगीत साधना मंच के कलाकारों ने गीत-संगीत की प्रस्तुतियां दी। शुक्रतारा डांस अकादमी की रुचि वंजारी की टीम ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया। मृणाल यादव की टीम निराली एंटरटेनमेंट ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिला शल्य चिकित्सक डॉ. निवृत्ति राठोड के मार्गदर्शन में जिला सर्वोपचार रुग्णालय नागपुर की टीम ने स्वास्थ्य जांच शिविर में सेवा दी। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रद्धा महल्ले ने त्वचा विकार, जांच व मार्गदर्शन पर नि:शुल्क सेवा दी। शिविर में करीब 250 लोगों ने जांच करवायी। सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

सभी ग्रुप के सह्योग से मिली सफलता
कार्यक्रम की सफलता के लिए संगीत सरिता व स्वर अलंकार परिवार, इंद्रधनुष ओपन माइक, श्री योग नृत्य परिवार, लोटस क्लचरल एंड स्पोर्टस् एसोसिएशन, न्यु जय गोपाल योगासन एवं जिम मंडल, परमालय योग नृत्य परिवार, गांधीबाग मित्र परिवार, सरगम संगीत विद्यालय, जय गोपाल योगासन मंडल, लाेटस् योग नृत्य परिवार, गुड मॉर्निंग क्लब, गांधीबाग युथ मित्र मंडल, लॉफ्टर क्लब व योगासन मंडल, एपीएस स्टूडियो, परमात्मा ग्रूप, भारतीय योग संस्थान, पतंजलि योग परिवार आदि के पदाधिकारी व सदस्यों ने सह्योग किया। कार्यक्रम का संचालन आरजे तेजल ने व खुशाली क्षिरसागर ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here