संपादक अमित वांद्रे की पुलिस में शिकायत; “व्हॉट्सऐप पर भ्रामक पोस्टर वायरल कर की बदनामी”

Follow Us on :

संपादक अमित वांद्रे की पुलिस में शिकायत; “व्हॉट्सऐप पर भ्रामक पोस्टर वायरल कर की बदनामी”
नागपुर – (दिनांक 4 नवंबर 2025)

नागपूर समाचार 24 न्यूज के संपादक अमित वांद्रे ने वेद प्रकाश आर्य नामक व्यक्ति के खिलाफ सीताबर्डी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि आर्य ने उनके खिलाफ व्हॉट्सऐप ग्रुप्स पर भ्रामक और बदनाम करने वाला पोस्टर वायरल किया है।

अर्ज़दार अमित वांद्रे के अनुसार, 24 अक्टूबर 2025 को उन्होंने नारा क्षेत्र में प्रस्तावित पार्क से जुड़ी एक खबर प्रकाशित की थी। यह खबर उन्होंने दस्तावेज़ी सबूतों के आधार पर बनाई थी। खबर में भूमि मालिक सुरेश सुरी ने “आर्य” उपनाम वाले व्यक्ति पर दो एकड़ ज़मीन की मांग करने का आरोप लगाया था। हालांकि, उस रिपोर्ट में किसी व्यक्ति का पूरा नाम, फोटो या पहचान उजागर नहीं की गई थी।

फिर भी, इस खबर को अपने खिलाफ समझते हुए वेद प्रकाश आर्य ने वांद्रे पर बदनामी का आरोप लगाते हुए जरीपटका पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
वांद्रे ने अपनी शिकायत में कहा है कि आर्य ने उनके खिलाफ व्हॉट्सऐप ग्रुप्स में फर्जी और बदनाम करने वाला पोस्टर वायरल किया, जिसमें उनका फोटो, न्यूज़ पोर्टल का नाम और भ्रामक सामग्री शामिल थी। यह पोस्ट “आंदोलन” नामक ग्रुप में साझा की गई।

अमित वांद्रे ने कहा कि,
“इस कृत्य से मेरी सामाजिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुँची है और पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर दबाव डाला गया है।”
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति ने पुलिस शिकायत और सोशल मीडिया के ज़रिए पत्रकारों की आवाज़ दबाने का प्रयास किया।

वांद्रे ने बदनामी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस दौरान डिजिटल मीडिया न्यूज़ पोर्टल संघ के अध्यक्ष संतोष गायकवाड, महासचिव विजय खवसे, कोषाध्यक्ष अमित वांद्रे और शैलेश गडपायले उपस्थित थे।
संघ ने मांग की कि डिजिटल मीडिया की आवाज़ दबाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए