13.2 C
London
Tuesday, March 3, 2026

धर्म बनाम मनोरंजन, यह लड़ाई अरबों की है

अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बॉलीवुड पर लगाए गंभीर आरोप

मुंबई.

प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने भारतीय सिनेमा पर गंभीर आरोप लगाकर एक बड़े विवाद को जन्म दे दिया है। उन्होंने दावा किया है कि बॉलीवुड ने पिछले 80 सालों में भारतीय सभ्यता और संस्कृति को मुगलों और अंग्रेजों से भी ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। उनके इस बयान ने समाज के विभिन्न वर्गों में एक नई बहस छेड़ दी है। महाराज का कहना है कि बॉलीवुड की फिल्में और सीरियल गलत संदेश फैला रहे हैं, जिसका युवाओं पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि फिल्मों के प्रभाव में आकर लड़कियां ऐसे कपड़े पहन रही हैं जो भारतीय संस्कृति के खिलाफ हैं, और इसका सीधा असर हमारे पारिवारिक मूल्यों पर पड़ रहा है। उन्होंने पुरुषों के ‘निर्वस्त्र’ होने को भी गलत बताया।

 

बड़ा कारोबार दांव पर  

इस विवाद को लेकर बवाल होना तय है, क्योंकि इसमें भारतीय फिल्म उद्योग का बड़ा कारोबार दांव पर है। 2023 में भारतीय सिनेमा ने बॉक्स ऑफिस पर ₹6,900 करोड़ से अधिक की कमाई की थी, और यह उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। इतने बड़े कारोबार में पहनावे और कंटेंट का अहम रोल है, जिसे सीधे तौर पर चुनौती देना आसान नहीं है। महाराज के बयान पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, कुछ लोग उनके विचारों का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे अतिशयोक्तिपूर्ण बता रहे हैं।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img