उमस करने लगी हलाकान
नागपुर.
बारिश नहीं होने के कारण अब तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। नागपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया है। दिन में गर्मी और उमस हालाकान कर रही है। मौसम विभाग ने आगामी 7 अगस्त तक इसी तरह का मौसम रहने के संकेत दिए हैं। उक्त अवधि के दौरान धूप-छांव का खेल चलता रहेगा। हालांकि अधिकतर समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन अच्छी बारिश नहीं होगी। इक्का-दुक्का इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना है।
बदराया मौसम, टपकता रहा पसीना
सोमवार को सुबह बदराया मौसम रहा, लेकिन दोपहर में धूप खिलने से उमस बढ़ गई। तापमान 32-25 डिग्री के बीच विदर्भ में घूमता रहा। रविवार को भी ऐसी ही स्थिति रही थी। लोग उमस से हलाकान रहे। मौसम विभाग ने रविवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया था। यह औसत से 3.6 डिग्री अधिक रहा। हालांकि शनिवार की तुलना में रविवार को न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट आई थी।
पूरा विदर्भ गर्मी से त्रस्त
बता दें कि नागपुर समेत पूरे विदर्भ में बारिश नदारद है। विदर्भ के इक्का-दुक्का जिलों को छोड़कर अधिकतर जिलों का तापमान 32 डिग्री के पार पहुंच गया है।
Leave a Reply