उद्धव के दो बड़े नेता थामेंगे ‘कमल’

Follow Us on :

मानसून सत्र से पहले भाजपा ने दिखाया दम
मुंबई.
महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले उद्धव ठाकरे गुट को कमजोर करने के मिशन में जुटी भाजपा को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। धुले के पूर्व कांग्रेस विधायक कुणाल पाटील और नासिक के पूर्व विधायक अपूर्व हिरे कल 1 जुलाई को भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, ये दोनों नेता भाजपा के संभावित प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के पदग्रहण समारोह के अवसर पर ‘कमल’ (भाजपा का चिन्ह) थामेंगे।

कुणाल पाटील का कांग्रेस से किनारा
धुले के पूर्व विधायक कुणाल पाटील कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं और राहुल गांधी के करीबी भी रहे हैं। उनके इस फैसले को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा में एंट्री की खबर उनके समर्थकों को पहले ही भेजी जा चुकी है। 1 जुलाई को दोपहर 2 बजे मुंबई स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और रवींद्र चव्हाण की उपस्थिति में उनका पार्टी में स्वागत किया जाएगा।

स्थिति डगमगा रही है
अपूर्व हिरे नासिक के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2019 में उन्होंने भाजपा की मौजूदा विधायक सीमा हिरे के खिलाफ नासिक पश्चिम से विधानसभा चुनाव लड़ा था। हाल ही में उद्धव ठाकरे गुट के नेता सुधाकर बडगुजर ने भाजपा और विलास शिंदे ने एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना का दामन थामा था। उनके साथ कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे। इन दोनों नेताओं के दलबदल के बाद नासिक में ठाकरे गुट की स्थिति डगमगाती नजर आ रही है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि आगामी नासिक महानगरपालिका चुनाव में इसका भारी नुकसान शिवसेना यूबीटी को हो सकता है, जबकि भाजपा को इसका सीधा फायदा मिलने की संभावना है।

इससे पहले भी टूट
इसके पहले रविवार को ठाणे में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना (उद्धव गुट) के पूर्व नासिक प्रमुख विलास शिंदे, 30 सरपंच और कई पूर्व पार्षद शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए। इस दौरान शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। शिंदे ने कहा, ‘‘एक नेता (उद्धव) उस पार्टी (मनसे) से संपर्क कर रहे हैं, जिसे उन्होंने अतीत में बुरी तरह कोसा था।

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए