मेडिकल के निजी सिक्यूरिटी गार्ड की उपेक्षा..दो दो महा तक नही वेतन -केवल 6 हजार रुपए महा में करना पड़ रहा परिवार का गुजारा -99 गार्ड की समस्या पर कौन ध्यान देंगे…वेतन बढ़ने की आस पर कर रहे डयूटी -2 गार्ड को जबरन निकाला..!

Follow Us on :

मेडिकल के निजी सिक्यूरिटी गार्ड की उपेक्षा..दो दो महा तक नही वेतन
-केवल 6 हजार रुपए महा में करना पड़ रहा परिवार का गुजारा
-99 गार्ड की समस्या पर कौन ध्यान देंगे…वेतन बढ़ने की आस पर कर रहे डयूटी
-2 गार्ड को जबरन निकाला..!

नागपुर – मध्य भारत का प्रसिध्द अस्पताल मेडिकल कॉलेज में यूनिटी सिक्युरिटी फोर्स के 99 गार्ड अपनी सेवा दो दे रहे ,लेकिन काम का मोबदला नही मिलने से परेशान है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यूनिटी सिक्युरिटी फोर्स ,नागपुर चन्द्रशेखर आदमाने के सिक्युरिटी को यह ठेका दिया गया है।सालों से उनके पास ही है।

लेकिन 11 साल से केवल 6 हजार रुपए पर गार्ड को 8 घण्टे की डियूटी करना पड़ रहा है।आज तक वेतन में बढ़ोतरी नही हुई।2013 से गार्डों की समस्या आज भी जस की तस है।गार्डों में संघटन नही होने कोई आवाज नही उठाते आवाज उठाने वालों पर यूनिटी सिक्युरिटी फोर्स कार्रवाई करते उन्हें काम से बन्द किया जाता है।दो गार्ड को काम से निकालने की जानकारी गार्ड ने नाम न छापने के शर्त पर दी।निजी गार्डों पर ध्यान रखने गव्हरमेंट चौकीदार हेड राजेश रामगिरकर है।लेकिन रामगिरकर अपने पोस्ट का फायदा उठाता है।

जानबूझकर निजी गार्ड को परेशान करता है।इस समस्या पर मेडिकल डीन राज गजभिए ने ध्यान देकर गरीब गार्ड पर हो रहे अन्याय के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग निजी गार्ड ने की।बताया गया कि
महाराष्ट्र सुरक्षा बल ,अभिजीत कंपनी के अटेंडेंट को वेतन सही मिलता है।समय पर भी उनका वेतन होता लेकिन निजी गार्ड का वेतन दो दो महा नही होने की जानकारी दी है।6 हजार के वेतन में परिवार का कैसे गुजारा होंगा यह सवाल भी गार्ड ने किया।

मूल वेतन 9 हजार 700 दिया जाता है लेकिन गार्ड को केवल 6 हजार ही हात आते है।पीएफ 9700 पेंमेंट पीएफ 990 कट दर महा..डबल 1900 कटना चाहिए लेकिन नही कट ने की बात भी गार्ड ने कही।
कैसा करेंगे कम वेतन में गुजारा..वेतन बढ़ाए
मेडिकल की सुरक्षा का जिम्मा उठाने वाली यूनिटी सिक्युरिटी फोर्स कंपनी नागपुर कही सालों से कम वेतन यानी 6 हजार रुपए ही दिया जाता है।सालों से वेतन में बढ़ोतरी नही की।6 हजार रुपए में परिवार का पालनपोषण,शिक्षण नही कर सकते।ओटी करने के बाद कुछ पैसे बढ़ते लेकिन ज्यादा ओटी भी नही कर सकते।गार्ड की समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री,मेडिकल डीन ने गार्ड को मिनिमम वेतन देने और समस्या पर ध्यान देने की मांग है।

क्या कहते है…
वेतन समय पर देते..कौन कहता उसे सामने लाओ
हम गार्डों का वेतन समय पर देते है।कौन कहता है उसे सामने लाओ।जो भी जानकारी चाहिए ऑफिस में आकर लो।
चन्द्रशेखर आदमाने,यूनिटी सिक्युरिटी फोर्स नागपुर

 

 

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए