नागपुर में युवती से दरिंदगी का आरोप, प्रॉपर्टी के बहाने होटल ले जाकर किया शोषण!
शादी का झांसा देकर युवती से लाखों रुपये ठगने का आरोप
होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने की शिकायत
अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण
गिट्टीखदान पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, मामला रामटेक ट्रांसफर
नागपुर WH NEWS : नागपुर में एक युवती के साथ कथित तौर पर प्रेमजाल, शादी का झांसा, आर्थिक ठगी और यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गिट्टीखदान पुलिस थाने में दर्ज जीरो FIR के अनुसार, आरोपी ने युवती को प्रॉपर्टी में निवेश और शादी का सपना दिखाकर अपने जाल में फंसाया।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी रवि सुनील अजित ने पहले दोस्ती बढ़ाई, फिर शादी का प्रस्ताव दिया। इसके बाद प्रॉपर्टी में निवेश के नाम पर उससे करीब 10 लाख रुपये लिए। शिकायत के अनुसार, आरोपी युवती को रामटेक-खिंडसी स्थित एक होटल में ले गया, जहां कथित तौर पर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए तथा उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करता रहा। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की, मोबाइल, नकदी और सोने की अंगूठी छीन ली।
FIR में रवि सुनील अजित सहित संदीप मानकर, मनोज खटोरे और गोपाल सुनील अजित के नाम आरोपी के तौर पर दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गिट्टीखदान पुलिस द्वारा दर्ज यह जीरो FIR अधिकार क्षेत्र के चलते आगे रामटेक पुलिस थाने को ट्रांसफर की गई है। मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
