संविधान चौक पर 365 दिन पुष्पहार अर्पण संकल्प अभियान समिति का 4वां वर्धापन दिवस समारोह संपन्न!
– समाजसेवक पत्रकार के साथ मेधावी छात्रौ को किया सम्मानीत!
नागपूर WH NEWS – संविधान चौक नागपुर में 365 दिन पुष्पहार अर्पण संकल्प अभियान समिति द्वारा आयोजित 4वें वर्धापन दिवस समारोह का भव्य आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को नागरिकों, आंबेडकरवादी अनुयायियों, भिक्खु संघ, तथा सामाजिक संगठनों का भारी प्रतिसाद प्राप्त हुआ। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को और मजबूत किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवक भीमराव हत्तीआंबीरे परभणी के हस्ते किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रकाश गजभिये रहें.भदंत हर्षबोधी महास्थविर स्वागताध्यक्ष के रूप मे थे। समारोह में विभिन्न सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं चिकित्सा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता दर्ज कराई।साथही समाजसेवक पत्रकार के साथ मेधावी छात्रौओ को सम्मानीत किया गया.कार्यकम को भय्याजी खैरकर, सुमित्रा ढोके, संजय कठाळे, श्रीधर साळवे, भन्ते हर्षबोधी ने मार्गदर्शन किया.

भीमराव हत्तीआंबीरे ने अपने संबोधन में कहा कि समिति ने पिछले चार वर्षों से संविधान चौक स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर प्रतिदिन पुष्पहार अर्पित कर एक अनूठी परंपरा स्थापित की है। यह अभियान केवल पुष्पहार अर्पण तक सीमित नहीं है, बल्कि बाबा साहेब के मानवतावादी, लोकतांत्रिक और समतामूलक विचारों को समाज तक पहुंचाने का एक सतत प्रयास है।अब यह करावा परभणी और छत्रपती संभाजी नगर जिले में शुरु करने का आश्वासन दिया.
कार्यक्रम में प्रसिद्ध नितेश कराले मास्तर ने बौद्ध समाज की सरहाना की. अध्यक्षीय भाषण में प्रकाश गजभिये ने कहा की यह पुष्पहार अभियान भदंत हर्षबोधी महास्थवीर ने शुरु कर एक संघ होने का रास्ता दिखाया ,समिति के कार्यों की सराहना करते हुए इसे सामाजिक जागरूकता और वैचारिक प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी अभियान बताया।पत्रकार विजय खवसे, प्रा. गजेंद्र गवई को पत्रकारिता पुरस्कार से सन्मानित किया.

समारोह के दौरान बुद्ध वंदना, विचार गोष्ठी तथा सामाजिक समता का संदेश देने वाली नाटिका का प्रस्तुतीकरण कर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी महिला,नागरिकों, सामाजिक संगठनों तथा अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन “नमो बुद्धाय, नमो धम्माय, नमो संघाय” के उद्घोष के साथ हुआ।
कार्यक्रम में भारी जनसमर्थन और उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।पश्चात भोजनदान भी किया गया.कार्यक्रम का संचालन प्रा. गजेंद्र गवई ने किया.
