अमरावती के वरिष्ठ पत्रकार मोहन गंगन बने NCFB वेलफेयर फाउंडेशन के महाराष्ट्र राज्य संचालक! – संगठन विस्तार से लेकर भ्रष्टाचार, अन्याय और मानवाधिकारों के मुद्दों पर उठाएंगे आवाज; डायरेक्टर जनरल सुमीत चौधरी ने सौंपी जिम्मेदारी।

Follow Us on :

अमरावती के वरिष्ठ पत्रकार मोहन गंगन बने NCFB वेलफेयर फाउंडेशन के महाराष्ट्र राज्य संचालक!
– संगठन विस्तार से लेकर भ्रष्टाचार, अन्याय और मानवाधिकारों के मुद्दों पर उठाएंगे आवाज; डायरेक्टर जनरल सुमीत चौधरी ने सौंपी जिम्मेदारी।
अमरावती WH NEWS : पत्रकारिता क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले अमरावती के वरिष्ठ पत्रकार मोहनलाल हिरालालजी गंगन को NCFB वेलफेयर फाउंडेशन के महाराष्ट्र राज्य संचालक पद पर नियुक्त किया गया है। फाउंडेशन के डायरेक्टर जनरल सुमीत चौधरी ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की। इस नियुक्ति से पत्रकारिता जगत और उनके शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

महाराष्ट्र राज्य संचालक के रूप में मोहन गंगन को राज्यभर में संगठन का विस्तार करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर संगठन की कार्यकारिणी गठित करना तथा पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देना शामिल है।
इसके अलावा सरकारी विभागों में कथित भ्रष्टाचार, अनियमितताओं, अधिकारियों द्वारा अधिकारों के दुरुपयोग, गुंडागर्दी और झूठे मामलों के खिलाफ कानूनी दायरे में आवाज उठाना भी उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।

इन प्रमुख मुद्दों पर होगा विशेष फोकस:
भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान: सरकारी विभागों की अनियमितताओं और अन्याय के मामलों को उठाना।
मानवाधिकार एवं RTI जागरूकता: नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए शिविर और चर्चासत्र आयोजित करना।
महिला एवं बाल सुरक्षा: महिला सशक्तिकरण, बाल मजदूरी और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान।
जनता की शिकायतों का समाधान: अन्याय, अत्याचार और शोषण से संबंधित शिकायतों में कानूनी एवं संस्थागत सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास।
पारदर्शी प्रशासन: सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता के लिए नागरिकों तथा प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करना।

मोहन गंगन के नेतृत्व में महाराष्ट्र में NCFB वेलफेयर फाउंडेशन का कार्य अधिक सक्रियता से आगे बढ़े, ऐसी शुभकामनाएं पत्रकारिता जगत और उनके शुभचिंतकों की ओर से दी जा रही हैं।
संगठन से जुड़ने की अपील
NCFB वेलफेयर फाउंडेशन से जुड़कर सामाजिक कार्यों में योगदान देने के इच्छुक नागरिक मोहन गंगन (महाराष्ट्र राज्य संचालक) से संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क नंबर:📞 9730014542📞 9021529842

News By

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए