नागपुर में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, संजय निरुपम बोले—देश में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा
नागपुर, 25 अगस्त 2026: शिवसेना नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य संजय निरुपम ने मंगलवार को नागपुर में आयोजित सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट की ओर से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान निरुपम ने कहा, “अगर देश में रहना होगा, वंदे मातरम् कहना होगा।” उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिवसेना पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के साथ पार्टी में नए कार्यकर्ताओं के प्रवेश एवं स्वागत का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में किरण पांडव, दुष्यंत चतुर्वेदी, सुमुख मिश्रा, सूरज गोझे, चिंटू महाराज, हितेश यादव, अजय दलाल, मनीषा पपड़कर और नितिन तिवारी सहित शिवसेना के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महाराष्ट्र में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच नागपुर में हुए इस कार्यक्रम को शिवसेना की राष्ट्रवादी विचारधारा और संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।
