स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधिकारी ने उठाया खौफनाक कदम; नागपुर में हड़कंप!  सहायक पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर झोल की आत्महत्या; पुलिस आयुक्तालय की आवेदन एवं प्रोटेक्शन शाखा में थे कार्यरत!

Follow Us on :

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधिकारी ने उठाया खौफनाक कदम; नागपुर में हड़कंप!

 सहायक पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर झोल की आत्महत्या; पुलिस आयुक्तालय की आवेदन एवं प्रोटेक्शन शाखा में थे कार्यरत!

नागपुर WH NEWS : शहर पुलिस आयुक्तालय में कार्यरत सहायक पुलिस निरीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस के दिन ही अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। मृत पुलिस अधिकारी का नाम ज्ञानेश्वर झोल बताया गया है। झोल पुलिस आयुक्तालय की आवेदन एवं प्रोटेक्शन शाखा में कार्यरत थे। इस घटना से नागपुर शहर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।आखिर ऐसा क्या हुआ? यह सवाल उठ रहा हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, ज्ञानेश्वर झोल कुछ महीने पहले ही नागपुर शहर पुलिस आयुक्तालय में सहायक पुलिस निरीक्षक के पद पर नियुक्त हुए थे। वह पुलिस कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में परिवार के साथ रहते थे। वर्तमान में वह पुलिस आयुक्तालय की आवेदन एवं प्रोटेक्शन शाखा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनके व्यवहार में बदलाव नजर आ रहा था। परिचितों के अनुसार, वह कुछ तनाव में भी दिखाई दे रहे थे। हालांकि, उनकी आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

स्वतंत्रता दिवस पर दिनभर ड्यूटी; रात में उठाया खौफनाक कदम!
15 अगस्त को झोल ने दिनभर अपनी ड्यूटी निभाई। इसके बाद रात में वह घर लौटे। उनकी पत्नी दोनों बच्चों के साथ सो रही थीं। खाना खाने के बाद झोल भी सो गए। हालांकि, मध्यरात्रि के बाद उन्होंने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।यह घटना पत्नी के ध्यान में आते ही उन्होंने शोर मचाया।

आवाज सुनकर पड़ोसी तत्काल मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। झोल को नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज की है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
आत्महत्या का रहस्य बरकरार; सुसाइड नोट नहीं मिला
जिम्मेदार पुलिस अधिकारी झोल ने अचानक यह कदम क्यों उठाया, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या वह व्यक्तिगत, पारिवारिक अथवा किसी अन्य कारण से मानसिक तनाव में थे, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटनास्थलसे कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में आत्महत्या के पीछे का वास्तविक कारण अभी भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही इस घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
स्वतंत्रता दिवस के दिन एक पुलिस अधिकारी द्वारा जीवन समाप्त किए जाने की घटना से पूरे पुलिस विभाग में शोक और हड़कंप का माहौल है।अब जांच में ही आत्महत्या का खुलासा होंगा.

News By

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए