डिजिटल मीडिया आयोजित स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ‘एक शाम देश के नाम’ कार्यक्रम!

Follow Us on :

डिजिटल मीडिया आयोजित स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ‘एक शाम देश के नाम’ कार्यक्रम!
नागपूर : डिजिटल मीडिया न्यूज पोर्टल संघ, नागपूर की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ‘एक शाम देश के नाम’ देशभक्ति गीतों के विशेष कार्यक्रम का आयोजन झांसी रानी चौक स्थित विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन में किया गया।


कार्यक्रम में तराना म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाया। इसके साथ ही संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के गीतों की भी प्रस्तुति दी गई। देशभक्ति और सामाजिक संदेशों से भरपूर गीतों के माध्यम से आजादी का जश्न मनाया गया।


इस अवसर पर उपस्थित सीनियर सिटीजन का गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन पत्रकार अविनाश लंगोटे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन संघ के महासचिव विजय खवसे ने माना।
कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया न्यूज पोर्टल संघ के अध्यक्ष संतोष गायकवाड, सदस्य रजा खान, नावेद आजमी, भीमराव लोणारे, हसीफ खान, ख्वाजा कबीर, शाहब खान, काशिब सर सहित बड़ी संख्या में डिजिटल मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए संविधान, लोकतंत्र और देशभक्ति के मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

News By

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए