दुष्कर्म मामले में एट्रोसिटी एक्ट की मांग, पीड़िता ने आरोपी चंदन वंजानी पर लगाए गंभीर आरोप..हुडकेश्वर में दुष्कर्म का मामला दर्ज!

Follow Us on :

दुष्कर्म मामले में एट्रोसिटी एक्ट की मांग, पीड़िता ने आरोपी चंदन वंजानी पर लगाए गंभीर आरोप..हुडकेश्वर में दुष्कर्म का मामला दर्ज!
नागपुर WH NEWS : – एक कंपनी में नौकरी और व्यवसाय में मदद का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किए जाने के मामले में अब एट्रोसिटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की मांग सामने आई है। पीड़िता ने डिजिटल मीडिया पत्रकार परिषद में अपनी आपबीती बताते हुए पुलिस से आरोपी के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराएं लगाने की मांग की है।

पुलिस शिकायत के अनुसार, पीड़िता की पहचान सोलर व्यवसाय के सिलसिले में आरोपी चंदन मोहनदास वंजानी से हुई थी। शिकायत में वांगानी की उम्र 57 वर्ष बताई गई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने एक कंपनी क्षेत्र में काम दिलाने और व्यवसाय में मदद करने का भरोसा दिया था।

शिकायत के मुताबिक, 8 जनवरी 2025 को आरोपी ने ग्राहक से मिलने की बात कहकर पीड़िता को नागपुर के तुकडोजी पुतला क्षेत्र में बुलाया। इसके बाद उसे वाहन से दूसरी जगह ले जाया गया। पीड़िता का आरोप है कि उसे पेय पदार्थ पिलाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और अर्धबेहोशी की स्थिति में आरोपी ने उसके साथ होटल में ले जाकार शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद आरोपी की ओर से उसे संदेश भेजकर करियर में मदद करने की बात कही गई। शिकायत में कंपनी के काम से जुड़े करीब ढाई लाख रुपये के काम का भी उल्लेख किया गया है।

पीड़िता ने बताया कि वह दलित समुदाय से आती हैं और इसी आधार पर मामले में एट्रोसिटी एक्ट की धाराएं भी लागू करने की मांग की है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उन्हें न्याय दिलाया जाए।

इस मामले में हुड़केश्वर पुलिस ने BNS की धारा 64(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। अब पीड़िता द्वारा एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग किए जाने के बाद पुलिस जांच में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर नजर है।पत्रकार परिषद में पीडिता के साथ रिपाई नेते यशवंत तेलंग, राकापा के योगेश ठाकरे उपस्थित थे. इस मामले की शिकायत महिला आयोग, अनुसूचित जाती आयोग, मानवधिकार आयोग, मुख्यमंत्री, राष्ट्रपती तक शिकायत करने की जानकारी तेलंग ने दी.

महिला के शिकायत पर मामला दर्ज किया
पीडित महिला के शिकायत पर मामला दर्ज किया. उसने ऍट्रॉसीट एक्ट की मांग शिकायत में नहीं हैं . मै भी एक महिला होने से मामले की गंभीरताको समजकर ही मामला दर्ज किया हैं.

अनामिका मिर्जापुरे, वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक हुडकेश्वर

News By

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए