कोराडी थर्मल पावर प्लांट के बाहर भीम सेना का जोरदार प्रदर्शन! -स्थानीय युवाओं और एससी-एसटी महिलाओं को रोजगार देने की मांग

Follow Us on :

कोराडी थर्मल पावर प्लांट के बाहर भीम सेना का जोरदार प्रदर्शन!
-स्थानीय युवाओं और एससी-एसटी महिलाओं को रोजगार देने की मांग
नागपुर,WH NEWS ।
स्थानीय बेरोजगार युवक-युवतियों तथा अनुसूचित जाति-जनजाति की महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की मांग को लेकर मंगलवार को कोराडी थर्मल पावर प्लांट के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने भीम सेना ने जोरदार प्रदर्शन किया।


प्रदर्शन के बाद भीम सेना के प्रतिनिधिमंडल ने कोराडी थर्मल पावर प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। आंदोलनकारियों के अनुसार, चर्चा के दौरान सीजीएम ने आश्वासन दिया कि स्थानीय अनुसूचित जाति-जनजाति के पात्र नागरिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू की जाएगी तथा आठ दिनों के भीतर इस दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीधर सालवे ने कहा कि यदि प्रशासन निर्धारित समय सीमा के भीतर स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध नहीं कराता है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और भीम सेना व्यापक आंदोलन छेड़ेगी।
इस आंदोलन में भदंत हर्षबोधी महास्थवीर, भैयाजी खैरकर, शहर अध्यक्ष विकास बागुल, जिला उपाध्यक्ष इमरान कुरैशी, पूर्व नागपुर अध्यक्ष कैलाश शेंडे, महिला सचिव ज्योतिताई सोमकुवर, शहर उपाध्यक्ष शालूताई वासनिक, द्रौपदी प्रधान, शिलाबाई बिसेन सहित भीम सेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

News By

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए