सांसद बर्वे ने की कृषिमंत्री शिवराज चव्हाण से भेट 

सांसद बर्वे ने की कृषिमंत्री शिवराज चव्हाण से भेट 

नई दिल्ली  – नई दिल्ली में माननीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से भेंट कर रामटेक लोकसभा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मैंने उन्हें एक ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि रामटेक लोकसभा क्षेत्र में नेफेड (NAFED) का एक भी खरीदी केंद्र नहीं होने के कारण किसानों को अपनी उपज खुले बाजार में बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

मैंने माननीय कृषि मंत्री से इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए रामटेक लोकसभा क्षेत्र में शीघ्र नेफेड खरीदी केंद्र स्थापित करने और किसानों के हित में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

श्यामकुमार बर्वे
सांसद – रामटेक लोकसभा

ताजा अपडेट