हिंदी विवाद में तेंदुलकर को मत घसीटो

शरद पवार की राज ठाकरे को सलाह
मुंबई.
शरद पवार की राकांपा ने 5 जुलाई को ‘हिंदी थोपने’ के खिलाफ होने वाले विरोध मार्च को समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि सचिन तेंदुलकर जैसे मशहूर लोगों पर यह दबाव नहीं डालना चाहिए कि वे महाराष्ट्र के स्कूलों में हिंदी को अनिवार्य करने पर अपनी राय रखें। उन्होंने कहा कि सचिन से क्रिकेट के बारे में पूछो; हिंदी थोपने पर उनसे राय लेने के लिए मजबूर मत करो। शरद पवार, राज ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि वे देखना चाहते हैं कि कौन – खासकर मराठी कलाकार और खिलाड़ी – सरकार की इस नीति के खिलाफ विरोध मार्च में शामिल होता है और कौन नहीं।

क्या बोले शरद पवार
शरद पवार ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि राज ठाकरे का क्या मतलब था। सचिन तेंदुलकर पर हिंदी थोपने के मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए दबाव क्यों डालना चाहिए? उनसे क्रिकेट के बारे में पूछो, वह ‘बादशाह’ हैं, क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं। मैं समझ सकता हूं अगर उनसे क्रिकेट के किसी पहलू के बारे में उनकी राय पूछी जाए।’

हिंदी थोपने के खिलाफ
शरद पवार ने आगे कहा, ‘ऐसे व्यक्तित्वों से उन मुद्दों के बारे में न पूछें जो उनसे संबंधित नहीं हैं। हिंदी थोपने का मुद्दा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। किसी से उनकी राय मांगना और यह कहना कि ‘देखेंगे कौन विरोध में आता है और कौन नहीं’ अच्छा नहीं है। हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है, लेकिन किसी को भी मशहूर लोगों पर दबाव नहीं डालना चाहिए। राज्य के स्कूलों में हिंदी पांचवीं कक्षा से पढ़ाओ। हिंदी को अनदेखा करना भी अच्छा नहीं है, क्योंकि देश में लगभग 55% लोग यह भाषा बोलते हैं। मेरा मानना है कि हिंदी का ज्ञान होना भी जरूरी है। राकांपा (शरद) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने भी कहा, ‘हम प्राथमिक विद्यालय के छात्रों पर हिंदी थोपने के खिलाफ हैं। हमने विरोध मार्च में भाग लेने का फैसला किया है।

क्या है हिंदी भाषा विवाद
पिछले हफ्ते, राज्य सरकार ने पहली कक्षा से तीन-भाषा नीति पर एक सरकारी आदेश जारी किया था। इसके बाद सरकार की काफी आलोचना हुई। फिर सरकार ने थोड़ा बदलाव किया। गुरुवार को सरकार ने कहा कि तीसरी भाषा को पहली और दूसरी कक्षा में मौखिक रूप से पढ़ाया जाएगा। छात्रों को कोई किताब नहीं दी जाएगी और कोई टेस्ट या परीक्षा नहीं होगी।

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए