आया मानसून झूम के

Follow Us on :

कहीं यलो, तो कहीं ऑरेंज और कहीं रेड अलर्ट
मुंबई.
मानसून आया भले देर से, लेकिन जोरदार उपस्थिति दर्ज करा रहा है। कोंकण, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में मंगलवार को भी भारी बारिश की खबरें हैं। कोंकण में कई इलाकों में पानी भर गया है, पुल बह गए हैं और सड़कें धंस गई हैं। मुंबई और उपनगरों में भी भारी बारिश हो रही है। कोल्हापुर में भी भारी बारिश हुई है और पंचगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बिजली गिरने से राज्य में कई लोगों की मौत की खबरें भी सामने आई हैं।

ऑरेंज और यलो अलर्ट
रत्नागिरी, पुणे घाट, सातारा घाट, कोल्हापुर घाट और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि रायगढ़, ठाणे, पालघर और मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी है। वहीं, मौसम विभाग ने रायगढ़, पुणे, सतारा और मुंबई में अगले 16 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की भविष्यवाणी करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

उफान पर नदियां
कोंकण क्षेत्र के मुंबई, ठाणे, पालघर, रत्नागिरी और सिधुदुर्ग जिलों तथा विदर्भ क्षेत्र के अमरावती, भंडारा, गोंदिया और नागपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसमें “कुछ या अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा” की भविष्यवाणी की गई है। कोंकण और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसकी वजह से कोंकण क्षेत्र के कुछ जिलों में नदियों के उफान के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। नदियों के किनारे बसे कई गांवों और शहरों के निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी चल रहा है।

बंगाल की खाड़ी में हलचल
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन देखा जा रहा है। यह दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है, जिसकी वजह से उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट से बड़े स्तर पर नमी और अस्थिरता पैदा हो रही है। वहीं, कोंकण के कुछ जिलों, खासकर दक्षिणी भागों जैसे कि गोवा और कर्नाटक के लिए अगले दो से तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए