आईसीयू में ही डॉक्टर को बेरहमी से पीटा

Follow Us on :

दबंगई के चक्कर में मनसे नेता ने लांघी मर्यादा
मुंबई.
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण जाधव का एक शर्मनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मनसे नेता नशे की हालत में एक निजी अस्पताल के आईसीयू में जबरन घुसकर डॉक्टर के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। यह घटना मेहकर स्थित गाभने हॉस्पिटल की बताई जा रही है।

रिश्तेदार का इलाज चल रहा था
मिली जानकारी के अनुसार, मनसे नेता लक्ष्मण जाधव अपने कुछ दोस्तों के साथ रात तीन बजे के करीब अस्पताल पहुंचे, जहां उनके एक रिश्तेदार का इलाज आईसीयू में चल रहा था। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने नियमों का हवाला देकर जाधव को बताया कि इतनी रात में एक बार में एक ही व्यक्ति को मिलने की अनुमति है, ताकि मरीजों को आराम करने में कोई परेशानी न हो। इस पर जाधव भड़क गए और दबंगई दिखाते हुए अपने साथ आये सभी लोगों को एक साथ आईसीयू में जाने देने की जिद करने लगे।

आपा खो बैठे नेता
इसके बावजूद जब डॉक्टर ने मना किया, तो मनसे नेता ने आपा खो दिया और वहां मौजूद जूनियर डॉक्टर और स्टाफ से मारपीट शुरू कर दी। यह पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मेहकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है और जाधव के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए