Vijay Khavse (Chief Editor)

विजय सीताराम खवसे महाराष्ट्र के नागपुर में सक्रिय एक पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और डिजिटल मीडिया न्यूज़ पोर्टल संघ नागपुर के सचिव है। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर निर्भिड और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। कई बार लोगों की मदद के लिए अपने संसाधनों का भी उपयोग करते हैं। नागपुर पुलिस आयुक्त के साथ हुए एक विवाद के बाद उनका नाम व्यापक रूप से चर्चा में आया। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा विजय सीताराम खवसे का जन्म महाराष्ट्र के अमरावती जिले के थुगाव इसापूर, तहसील चांदुर रेल्वे में हुआ।अब नागपूर निवासी बने.उनकी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय क्षेत्र में हुई। आगे की पढ़ाई उन्होंने अशोक महाविद्यालय, चांदुर रेल्वे से की, जहाँ से उन्होंने बी.ए. पार्ट 2 तक पढाई कि । इसके बाद नागपुर में स्थित यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय से उन्होंने पत्रकारिता (Journalism) का अध्ययन किया। पत्रकारिता करियर विजय खवसे ने वर्ष 2016 से 2022 तक दैनिक भास्कर, वाडी (नागपुर) में संवाददाता के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने शहर में चल रहे विभिन्न सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग की। इसके अतिरिक्त उन्होंने कई समाचार पत्रों में मुक्त पत्रकार (फ्रीलांस पत्रकार) के रूप में भी काम किया। WH NEWS की स्थापना वर्ष 2018 में उन्होंने “WH NEWS” नामक वेब पोर्टल और डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म की स्थापना की। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से वे नागपुर और आसपास के क्षेत्रों के सामाजिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। वर्तमान में वे WH NEWS के मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। विचारधारा और सामाजिक कार्य विजय खवसे को आंबेडकरवादी विचारधारा से प्रेरित माना जाता है और वे बहुजन आंदोलन तथा सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहते हैं। उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य समाज में अन्याय, भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों को उजागर करना तथा आम जनता की आवाज़ को मंच देना है।

सोशल मीडिया पर फॉलो करे

For Any Queires :- contact@whnews.in

0 COMMENTS
20 POSTS