झूठी FIR से घिरे पत्रकार विजय खवसे के सवाल, सच्ची उठाने की सज़ा या साजिश?

झूठी FIR से घिरे पत्रकार विजय खवसे के सवाल, सच्ची उठाने की सज़ा या साजिश?
नागपुर | विशेष रिपोर्ट
नागपुर शहर में अवैध धंधों और प्रशासनिक लापरवाही पर लगातार आवाज उठाने वाले पत्रकार विजय खवसे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई रिपोर्ट नहीं, बल्कि उनके खिलाफ दर्ज की गई एक कथित झूठी FIR है, जिसने पूरे पत्रकारिता जगत में चिंता का माहौल बना दिया है।
सूत्रों के अनुसार, विजय खवसे ने हाल ही में शहर में चल रहे अवैध कारोबार, नशे के नेटवर्क और संबंधित विभागों की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल उठाए थे। इसके बाद अचानक उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया। खवसे और उनके समर्थकों का आरोप है कि यह FIR पूरी तरह मनगढ़ंत और बदले की भावना से प्रेरित है।

क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि खवसे ने प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस विभाग से सीधे सवाल पूछे थे। इसके तुरंत बाद उन पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। हालांकि, FIR में लगाए गए आरोपों को लेकर कई कानूनी जानकारों ने भी संदेह जताया है और इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताया है।

पत्रकारों में आक्रोश और आंदोलन 
इस घटना के बाद स्थानीय पत्रकार संगठनों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। अमरावती में आंदोलन किया गया.कई पत्रकारों ने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को दबाने की कोशिश बताया है। उनका कहना है कि यदि सच्चाई उजागर करने वाले पत्रकारों को इस तरह फंसाया जाएगा, तो यह समाज के लिए खतरनाक संकेत है।

कानूनी लड़ाई की पुरी तैयारी!
विजय खवसे ने इस मामले को अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है। उनके वकीलों का कहना है कि वे इस FIR को रद्द करवाने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। साथ ही, झूठा मामला दर्ज कराने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की जाएगी।
प्रशासन पर उठते सवाल
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह कार्रवाई सच में कानून के तहत की गई है या फिर किसी दबाव में आकर? यह जांच का विषय बन चुका है।
पत्रकार विजय खवसे पर दर्ज FIR ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या आज के समय में सच्चाई सामने लाना ही सबसे बड़ा अपराध बनता जा रहा है। अब सबकी नजरें अदालत और जांच एजेंसियों पर टिकी हैं कि वे इस मामले में क्या रुख अपनाती हैं।

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए