पाकिस्तान कर सकता है बड़ा साइबर अटैक

सरकार ने दी चेतावनी, खुद को रखें सेफ
नई दिल्ली.
भारत-पाकिस्तान में बढ़ रहे तनाव के बीच सरकार ने साइबर अटैक को लेकर एडवाइजरी जारी की है। सीईआरटी –इन ने सभी संवेदनशील वेबसाइट्स से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अपनी साइबर सुरक्षा स्ट्रांग करने की सलाह दी है। ऐसे में आपको भी इस साइबर अटैक से अलर्ट रहने की जरूरत है।

साइबर सुरक्षा स्ट्रांग करें
केंद्र सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सीईआरटी –इन) ने सोशल मीडिया से लेकर फाइनेंशियल और भी अन्य क्रिटिकल सेक्टर को अपनी साइबर सुरक्षा स्ट्रांग करने की सलाह दी है। ऐसे में आम नागरिक को भी इससे सुरक्षित रहने और अलर्ट रहने की जरूरत है, क्योंकि, हो सकता है कि आपको भी साइबर अटैक जैसी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

भूल कर भी न शेयर करें पर्सनल जानकारी
जिस तरह की स्थिति अभी देश में चल रही है इसका फायदा स्कैमर्स उठा कर आपसे किसी भी बहाने से पर्सनल जानकारी लेने की कोशिश करेंगे। ऐसे में कुछ भी हो जाए किसी के साथ अपने पर्सनल डिटेल्स जैसे आधार-पैन नंबर, बैंक डिटेल्स या फिर ओटीपी शेयर न करें। अगर कॉल पर सामने वाला सरकारी प्रोसेस का नाम लेकर आपसे बात करें तो एक बार पूरी तरह से जांच-पड़ताल करने के बाद ही कोई कदम उठायें। बिना सोचे-समझे कोई भी जानकारी न शेयर करें।

हमेशा स्ट्रांग पासवर्ड का करें इस्तेमाल
सोशल मीडिया से लेकर किसी भी साइट पर हमेशा स्ट्रांग पासवर्ड का इस्तेमाल करें. आसान पासवर्ड को हैक करना हैकर्स के लिए बहुत ही आसान है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने पासवर्ड को लेकर सचेत रहें। अगर आप भी अपने डेट ऑफ बर्थ या किसी भी नॉर्मल नंबर जैसे आसान पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं तो फिर अभी ही अपना पासवर्ड बदल दें और कुछ कठिन सा पासवर्ड सेट कर दें। स्ट्रांग पासवर्ड बनाने के लिए आप अपने पासवर्ड में बड़े और छोटे अक्षरों के साथ नंबर्स और स्पेशल कैरेक्टर्स जैसे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह के पासवर्ड को हैक करना ठगों के लिए आसान नहीं होगा।

अनजान लिंक या मेल पर क्लिक न करें
आज के समय में हैकर्स के लिए सबसे आसान तरीका है फर्जी लुभाने वाले मैसेज। इन मैसेज, मेल में अक्सर लोगों को झांसे में फंसाने वाली बात (बेहतरीन ऑफर्स, नौकरी और लोन) लिखी होती है। ऐसे में भूल कर भी इस तरह के लिंक पर क्लिक न करें, क्योंकि, आपके क्लिक करते ही लिंक में छुपा वायरस आपके कंप्यूटर या फोन में आ सकता है, जिससे आपके पर्सनल डेटा चोरी हो सकते हैं।

ऑन रखें टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन
बैंकिंग से लेकर ईमेल हो या फिर कोई भी सोशल मीडिया अकाउंट हमेशा उसके टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को ऑन करके रखें। टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन यानी 2एफए एक सिक्योरिटी फीचर है जो आप तक स्कैमर्स और ठगों को पहुंचने नहीं देता। इस फीचर से आपको यह फायदा होगा की जब भी कोई आपके अकॉउंट को हैक करने की कोशिश करेगा तो आपको पता चल जाएगा। क्योंकि, इस फीचर के ऑन करने के बाद अगर कोई आपके अकाउंट में लॉगिन करने की कोशिश करेगा तो पहले आपके पास एक ओटीपी या नोटिफिकेशन आएगा, जिससे आपको पता चल जाएगा कि कोई आपके अकाउंट को कोई हैक करने की कोशिश कर रहा है।

पब्लिक वाइ-फाइ से रहें दूर
मॉल, कैफे, रेलवे स्टेशन या फिर कहीं और के वाइफाई का अगर आप इस्तेमाल कर रहे हैं तो फिर आप बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। दरअसल, हैकर्स आसानी से इस तरह के नेटवर्क से जुड़ सकते हैं और आपका पर्सनल डेटा (बैंक डिटेल्स, पासवर्ड या चैट) चोरी कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप बाहर वाइफाइ का इस्तेमाल कर रहे हैं तो फिर बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग या कहीं भी संवेदनशील साइट पर लॉगिन करने से बचें।

टाइम टू टाइम अपडेट करें ऐप्स
स्मार्टफोन और लैपटॉप में समय-समय पर सिस्टम अपडेट करने के ऑप्शन आते हैं। साथ ही स्मार्टफोन में आप जो ऐप्स रखते हैं उन्हें भी समय-समय पर अपडेट करने का नोटिफिकेशन आता है. ऐसे में इन अपडेट्स को नजरअंदाज न करें। समय-समय पर अपने फोन, ऐप्स और लैपटॉप को अपडेट करते रहें। अगर आप ज्यादा लंबे समय तक इन्हें अपडेट नहीं करते हैं तो फिर आपके डिवाइस के पुराने बग्स का फायदा उठाकर हैकर्स साइबर अटैक को आसानी से अंजाम दे सकते हैं।

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए