बड़ा हादसा टला.. टाटा एस गाड़ी जलकर खाक….जा रही थी डिजेल भरने पंप के सामने ही शार्ट सर्किट से लगी आग..चालक बाल बाल बचा

बड़ा हादसा टला.. टाटा एस गाड़ी जलकर खाक….जा रही थी डिजेल भरने
पंप के सामने ही शार्ट सर्किट से लगी आग..चालक बाल बाल बचा
वाड़ी नागपुर – शुक्रवार को दोपहर 3 बजे के दौरान एक टाटा एस गाड़ी को अचानक आग लगने से अफरातफरी मची।वाड़ी के काटोल बायपास पर यह घटना हुई।गाड़ी का चालक बाल बाल बचा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खड़गाव निवासी चालक अमोल महादेव थुल खड़गाव डिजेल भरने वाड़ी के भारत पेट्रोल पंप पर जा रहे थे काटोल बायपास पर आते ही टाटा एस क्र एमएच 31 बी 9603 गाड़ी अचानक बन्द पड़ी।दोबारा स्टार्ट करते ही शार्ट सर्किट के कारण आग लगी,चालक को जिसे ही गाड़ी में धुआएं दिखाई दिया चालक अमोल तुरन्त गाड़ी से बहार निकला।चालक के केबिन को आग ने चपेट में ले लिया।

आग को देखने लोगो भारी भीड़ की।पंप के कर्मचारी व एकता टेंपो यूनियन महासंघ के अनिल अनासने ने इधर उधर से पानी का जुगाड़ कर आग को काबू में लाया गया।नगर परिषद के दमकल को 3.37 बजे कॉल कर सूचना दी गई।दमकल अधिकारी शेलार अपने कर्मचारी के साथ केवल 5 मिनट पर पहुंचे।तबक़त कुछ हद तक आग को काबू लाया गया था।डिजेल के टँकी पर फिर से आग ना लगे इसलिए दमकल कर्मी ने पूरे गाड़ी में पानी का छिड़काव कर आग को बुझाया

पेट्रोल पंप पर घटना होती तो बड़ी अनहोनी होती
टाटा एस चालक डीझेल भरने भारत पेट्रोल पंप जा रहा था।पंप से केवल 50 मीटर के दूरीपर ही यह घटना हुई।यदि डिजेल भरते समय गाड़ी में आग लगती तो बड़ी अनहोनी होती।जलते हुए गाड़ी को देखने लोगोने भारी भीड़ इक्कठा की कुछ देर के लिए यातायात भी ठप्प हुआ लेकिन जल्द ही सुचारु हो गया।

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए