हमारा WH वेब न्यूज़ चैंनल है। आम जनता की समस्याओं पर प्रकाश डालने का कार्य करता है। हर तबको की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित करने का दायित्व निभाते। देश की एकता अखण्डता रखने के लिए हर प्रयास करते है। किसान,बेरोजगारी,शिक्षा,व्यापार,की ख़बर प्रमुखतासे दिखाने प्रयास करते है। किसी भी जाती धर्म की भावनाओं को ठेच पहुँचानी वाली खबरों से हम दूर रहते है। देश की एकता ,अखंडता को हम हमेशा कायम रखने के लिए कार्य करेंगे। तो हमारे WH News को भारी मात्रा में सब्स्क्राइब कर हमें प्रोत्साहित करें।

16 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

spot_img

सुकमा में मुठभेड़ की खबर
सुकमा.
सुकमा में एक बार फिर नक्सली और जवानों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई है। जवानों ने 15 से 20 नक्सलियों को ढेर कर दिया है और दो जवान भी घायल हो गए हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि होना अभी बाकी है।

मुठभेड़ जारी है
जानकारी के मुताबिक, ये मुठभेड़ गोगुंडा के पहाड़ी पर उपमपल्ली में चल रही है। सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों को इस ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिल सकती है। नक्सलवाद खात्मे को लेकर जवान भी आक्रामक हैं। अभी तक 15 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना प्राप्त हुई है। वहीं पुलिस एक अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र में हो रही है।

तलाशी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़
अधिकारियों के अनुसार, सुकमा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत केरलापाल इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान शुरू किया गया था। संयुक्त दल 28 मार्च को तलाशी अभियान के लिए निकला था। इसी दौरान जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया और देखते ही देखते गोलीबारी शुरू हो गई। जवानों में मुंहतोड़ जवाब देते हुए 15 से अधिक आतंकी को मार गिराया।

Advertisements

टॉप नक्सली लीडर के मारे जाने की संभावना
बताया जा रहा है कि यहां बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद है जिसे जवानों ने घेर दिया है। डीआरजी और सीआरपीएफ जवानों की सर्चिंग जारी है। सुकमा एनकाउंटर में नक्सलियों के टॉप लीडर के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में डीवीसीएम जगदीश की मारे जाने की खबर है। मारे गए नक्सलियों के पास से सुरक्षाबल के जवानों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान और हथियार बरामद हुआ है। जवानों ने मौके से इंसास, एनएलआर जैसे ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद किए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

दो जवान भी घायल
सुकमा में हुई इस मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की खबर है। घायल जवानों के इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जवान इलाके में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं। इस मुठभेड़ के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, लेकिन जवानों का मनोबल ऊंचा है। बता दें कि सुकमा और आसपास के इलाकों में लगातार नक्सली घटनाएं होती रही हैं। सुरक्षाबलों की इस सफलता को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक बड़ा झटका माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने इस मुठभेड़ को एक बड़ी उपलब्धि करार दिया है। इस बीच खबर है कि नक्सल अभियान की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 अप्रैल को दंतेवाड़ा आएंगे।