सांसद बर्वे ने की कृषिमंत्री शिवराज चव्हाण से भेट
नई दिल्ली – नई दिल्ली में माननीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से भेंट कर रामटेक लोकसभा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मैंने उन्हें एक ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि रामटेक लोकसभा क्षेत्र में नेफेड (NAFED) का एक भी खरीदी केंद्र नहीं होने के कारण किसानों को अपनी उपज खुले बाजार में बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
मैंने माननीय कृषि मंत्री से इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए रामटेक लोकसभा क्षेत्र में शीघ्र नेफेड खरीदी केंद्र स्थापित करने और किसानों के हित में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
श्यामकुमार बर्वे
सांसद – रामटेक लोकसभा
News By
-
विजय सीताराम खवसे महाराष्ट्र के नागपुर में सक्रिय एक पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और डिजिटल मीडिया न्यूज़ पोर्टल संघ नागपुर के सचिव है। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर निर्भिड और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। कई बार लोगों की मदद के लिए अपने संसाधनों का भी उपयोग करते हैं। नागपुर पुलिस आयुक्त के साथ हुए एक विवाद के बाद उनका नाम व्यापक रूप से चर्चा में आया।
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
विजय सीताराम खवसे का जन्म महाराष्ट्र के अमरावती जिले के थुगाव इसापूर, तहसील चांदुर रेल्वे में हुआ।अब नागपूर निवासी बने.उनकी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय क्षेत्र में हुई। आगे की पढ़ाई उन्होंने अशोक महाविद्यालय, चांदुर रेल्वे से की, जहाँ से उन्होंने बी.ए. पार्ट 2 तक पढाई कि । इसके बाद नागपुर में स्थित यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय से उन्होंने पत्रकारिता (Journalism) का अध्ययन किया।पत्रकारिता करियर
विजय खवसे ने वर्ष 2016 से 2022 तक दैनिक भास्कर, वाडी (नागपुर) में संवाददाता के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने शहर में चल रहे विभिन्न सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग की।
इसके अतिरिक्त उन्होंने कई समाचार पत्रों में मुक्त पत्रकार (फ्रीलांस पत्रकार) के रूप में भी काम किया।WH NEWS की स्थापना
वर्ष 2018 में उन्होंने “WH NEWS” नामक वेब पोर्टल और डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म की स्थापना की। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से वे नागपुर और आसपास के क्षेत्रों के सामाजिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। वर्तमान में वे WH NEWS के मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं।विचारधारा और सामाजिक कार्य
विजय खवसे को आंबेडकरवादी विचारधारा से प्रेरित माना जाता है और वे बहुजन आंदोलन तथा सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहते हैं। उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य समाज में अन्याय, भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों को उजागर करना तथा आम जनता की आवाज़ को मंच देना है।
