हमारा WH वेब न्यूज़ चैंनल है। आम जनता की समस्याओं पर प्रकाश डालने का कार्य करता है। हर तबको की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित करने का दायित्व निभाते। देश की एकता अखण्डता रखने के लिए हर प्रयास करते है। किसान,बेरोजगारी,शिक्षा,व्यापार,की ख़बर प्रमुखतासे दिखाने प्रयास करते है। किसी भी जाती धर्म की भावनाओं को ठेच पहुँचानी वाली खबरों से हम दूर रहते है। देश की एकता ,अखंडता को हम हमेशा कायम रखने के लिए कार्य करेंगे। तो हमारे WH News को भारी मात्रा में सब्स्क्राइब कर हमें प्रोत्साहित करें।

शौच करते समय 18वीं मंजिल से लिफ्ट शाफ्ट में गिरा शख्स, मौत

spot_img

मुंबई में हैरान करने वाली घटना
मुंबई.
मुंबई के वडाला इलाके में एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय प्रकाश शिंदे की लिफ्ट शाफ्ट में गिरने से मौत हो गई। शिंदे पिछले कुछ दिनों से वडाला में रहने वाली अपनी बहन के घर में ठहरे हुए थे और डायरिया (दस्त) की चपेट में आ गए थे। मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को घटना के समय शिंदे शौच के लिए जाना चाहते थे, लेकिन फ्लैट में मौजूद वॉशरूम में पहले से ही परिवार का कोई सदस्य था। इस वजह से शिंदे इमारत के उस हिस्से में चले गए, जहां लिफ्ट का काम चल रहा था। पुलिस के अनुसार, उन्होंने लिफ्ट के गड्ढे के पास शौच किया और जब उठने की कोशिश कर रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से वे सीधे 18वीं मंजिल से लिफ्ट की शाफ्ट में जा गिरे।

साजिश से इनकार
घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत परेल के केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में आरएके मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि परिजनों ने किसी भीतरह की साजिश की आशंका से इनकार किया है, जिस वजह से मामले में दुर्घटनावश मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह घटना न केवल चौंकाने वाली है बल्कि यह भी दिखाती है कि निर्माणाधीन या अधूरी सुविधाओं की सुरक्षा व्यवस्था कितनी अहम है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि निर्माणाधीन क्षेत्र तक पीड़ित कैसे पहुंचा और किसकी लापरवाही से यह जानलेवा हादसा हुआ। पुलिस हर एंगल से मामले की आगे की जांच कर रही है।