हमारा WH वेब न्यूज़ चैंनल है। आम जनता की समस्याओं पर प्रकाश डालने का कार्य करता है। हर तबको की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित करने का दायित्व निभाते। देश की एकता अखण्डता रखने के लिए हर प्रयास करते है। किसान,बेरोजगारी,शिक्षा,व्यापार,की ख़बर प्रमुखतासे दिखाने प्रयास करते है। किसी भी जाती धर्म की भावनाओं को ठेच पहुँचानी वाली खबरों से हम दूर रहते है। देश की एकता ,अखंडता को हम हमेशा कायम रखने के लिए कार्य करेंगे। तो हमारे WH News को भारी मात्रा में सब्स्क्राइब कर हमें प्रोत्साहित करें।

भाजपा में यह क्या हो रहा है…

spot_img

दाऊद इब्राहिम के साथी सलीम कुत्ता से रिलेशन को लेकर फंसे थे सुधाकर बडगुजर
मुंबई :
मुंबई में 1993 में बम धमाकों के दोषी सलीम कुत्ता के साथ पार्टी करने के आरोपी सुधाकर बडगुजर भाजपा में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में इस निर्णायक मोड़ को लेकर चर्चा तेज है। हद तो यह है कि 2023 में भाजपा ने ही आरोप लगाया था कि बडगुजर के अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं। उस समय देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री थे। उन्होंने बडगुजर के कथित गैंग्लैंड कनेक्शन की एसआईटी से जांच कराने की घोषणा की थी।

गिरफ्तार करने की मांग तक उठी थी
और तो और, नितेश राणे ने विधानसभा में बडगुजर और सलीम कुत्ता की तस्वीरें दिखाई थीं। उन्होंने बडगुजर को गिरफ्तार करने की मांग की थी। शिवसेना के दादा भुसे ने भी यह मुद्दा उठाया था। कुछ हफ्ते पहले, शिवसेना ने बडगुजर को पार्टी से निकाल दिया था। अभी दो हफ्ते पहले बडगुजर ने फडणवीस से मुलाकात की थी। दिलचस्प बात यह है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने पहले कहा था कि उन्हें बडगुजर के भाजपा में शामिल होने की जानकारी नहीं है।

नासिक में बीजेपी नाराज
बहरहाल, शिवसेना-भाजपा सरकार में मंत्री रहे बाबनराव घोलप भी बडगुजर के साथ भाजपा में शामिल हो गए। हालांकि नासिक इकाई के अध्यक्ष सुनील केदार ने बडगुजर के प्रवेश का विरोध किया था। सब हो जाने के बाद बावनकुले ने कहा कि भाजपा में हर एंट्री विकास के लिए है। चव्हाण ने कहा कि भाजपा में जो भरोसा उन्होंने जताया है, वह गलत नहीं होगा।

Advertisements