हमारा WH वेब न्यूज़ चैंनल है। आम जनता की समस्याओं पर प्रकाश डालने का कार्य करता है। हर तबको की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित करने का दायित्व निभाते। देश की एकता अखण्डता रखने के लिए हर प्रयास करते है। किसान,बेरोजगारी,शिक्षा,व्यापार,की ख़बर प्रमुखतासे दिखाने प्रयास करते है। किसी भी जाती धर्म की भावनाओं को ठेच पहुँचानी वाली खबरों से हम दूर रहते है। देश की एकता ,अखंडता को हम हमेशा कायम रखने के लिए कार्य करेंगे। तो हमारे WH News को भारी मात्रा में सब्स्क्राइब कर हमें प्रोत्साहित करें।

वॉन्टेड इनामी आतंकी हरप्रीत सिंह अमेरिका में गिरफ्तार

spot_img

एनआईए ने घोषित किया था 5 लाख का इनाम
नई दिल्ली.
अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे खालिस्तानी आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। एफबीआई चीफ काश पटेल ने यह जानकारी दी। हरप्रीत भारत और अमेरिका में कई पुलिस स्टेशनों पर हमलों में शामिल था। पंजाब में पिछले करीब 6 महीने में 14 आतंकी हमलों में हरप्रीत की अहम भूमिका थी, लेकिन अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

अब होगा न्याय
काश पटेल ने सोशल मीडिया पर हरप्रीत की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि एफबीआई की सैक्रामेंटो यूनिट ने स्थानीय और भारत में अपने भागीदारों के साथ समन्वय करके इस मामले की जांच की और हरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में शामिल सभी लोगों ने बहुत बढ़िया काम किया है और अब न्याय किया जाएगा। काश ने यह भी साफ कर दिया कि एफ़बीआई हिंसा करने वालों को ढूंढना जारी रखेगी, चाहे वो कहीं भी हों।

5 लाख का इनामी आतंकी है हरप्रीत
हरप्रीत, खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ था। गिरफ्तार करने के बाद उसे उसे आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन की हिरासत में भेज दिया गया है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी। हरप्रीत पर भारत में कई पुलिस स्टेशनों और पिछले साल चंडीगढ़ में एक सेवानिवृत्त पंजाब पुलिस अधिकारी के घर पर ग्रेनेड हमले की योजना बनाने का भी आरोप है। एनआईए ने हरप्रीत पर 5 लाख का इनाम घोषित किया हुआ था।

Advertisements