हमारा WH वेब न्यूज़ चैंनल है। आम जनता की समस्याओं पर प्रकाश डालने का कार्य करता है। हर तबको की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित करने का दायित्व निभाते। देश की एकता अखण्डता रखने के लिए हर प्रयास करते है। किसान,बेरोजगारी,शिक्षा,व्यापार,की ख़बर प्रमुखतासे दिखाने प्रयास करते है। किसी भी जाती धर्म की भावनाओं को ठेच पहुँचानी वाली खबरों से हम दूर रहते है। देश की एकता ,अखंडता को हम हमेशा कायम रखने के लिए कार्य करेंगे। तो हमारे WH News को भारी मात्रा में सब्स्क्राइब कर हमें प्रोत्साहित करें।

वाड़ी में लक्ष्मी पूजन के दिन मा. जिजाऊ,सावित्रीबाई के फोटो का किया पूजन.. संभाजी ब्रिगेड का अनोखा पूजन..

spot_img

वाड़ी में लक्ष्मी पूजन के दिन मा. जिजाऊ,सावित्रीबाई के फोटो का किया पूजन..
संभाजी ब्रिगेड का अनोखा पूजन..

वाड़ी,नागपुर – दिवाली के दिन हर जगह लक्ष्मी के मूर्ति की पूजा की जाती है। लेकिन वाड़ी में संभाजी ब्रिगेड के चन्द्रशेखर येवले परिवार ने महापुरुषों की विरासत लेकर सत्य के मार्ग पर चलने वाले समाज के निचले तबके के लोगो को न्याय दिलाने वाली महान महिलाओं के फोटो का पूजन कर अंधश्रद्धा पर प्रहार किया।

सोमवार को पुरे देश मे दीपावली के अवसर पर बड़ी धूम धाम से दिवाली मनाई गई।लक्ष्मी पूजन किया गया।लेकिन वाड़ी में संभाजी ब्रिगेड के पूर्व अध्यक्ष चंद्रेशखर येवले,संगीता येवले ने अपने निवास पर एक अनोखा लक्ष्मी पूजन करने की शुरुवात की।पूजन के दौरान मट्टी की मूर्ति या लक्ष्मी का कैलेंडर न रखते हुए मा.साहेब जिजाऊ,सावित्रीबाई फुले के फोटो रखकर पूजन किया गया। संभाजी ब्रिगेड के चेन्द्रशेखर येवले ने कहा की घर को जीवन देने वाली महिला को छोड़ काल्पनिक लक्ष्मी के मूर्ति की पूजा करने की प्रथा बन्द कर समाज के लिए अपना जीवन समर्पण करने वाली महान महिला मा जिजाऊ,सावित्रीबाई फुले की पूजा करने की परंपरा की शुरुवात की है।

Advertisements

संगीता येवले ने कहा कि जिजाऊ,सावित्रीबाई की ही लक्ष्मी पूजन के दिन बहुजन समाज ने पूजा करना चाहिए।सावित्रीबाई ने देश के महिलाओं को शिक्षा के रास्ते पर लाया।जिजाऊ ने शिवबा को राज्य हिंदवी साम्राज्य के लिए लड़ने छोड़ दिया।ऐसे महान महिलाओं का लक्ष्मी पूजन के दिन पूजन होना चाहिए जिसकी शुरुवात मैने मेरे घर से शुरू की है।अब आगे भी चलते रहेंगी।

कार्यक्रम में चन्द्रशेखर येवले ,संगीता येवले , नेहा समुद्रवार शिल्पा देशभ्रतार , शोभा बोवाडे , साहेबराव बोवाडे , अनिल पारखी , विनोद बेहरे , अविनाश चौधरी , गुणवंत देशभ्रतार विनीत गजभिए,जनार्धन भगत ,अशोक तैले,घनश्याम गद्रे,डॉ . अंकुश बुरंगे,आदित्य धोटे आदि ने मार्गदर्शन किया।