वाड़ी के वेल्ट्रीट अस्पताल को बन्द करने सीएस का फिर निकला आदेश..नप ने भी दिया 3 दिन का अल्टीमेट ,खुद बन्द नही किया तो नप ठोंकेंगे सील
वाड़ी,नागपुर – वाड़ी का वेल्ट्रीट मल्टीस्पेशालिस्ट अस्पताल हमेशा विवादों में घेरा रहता है।2015 में अस्पताल के संचालक राहुल ठवरे ने नगर परिषद का जाली प्रमानपत्र बनाकर सिविल सर्जन की अनुमति हासिल की।2016 में एक आदिवासी की बॉडी 3 दिन रखी थी।अप्रैल 21 में अस्पताल को आग लगने से 4 लोगो की मृत्यु हुई तबसे लेकर आज तक अस्पताल विवाद में घेरा है।
वेल्ट्रीट मल्टीस्पेशालिस्ट अस्पताल परवाना पंजीकृत क्रमांक 108/2015 की समयावधि 31-3-2021 को समाप्त होने से तथा महाराष्ट्र शुश्रुषा अधिनियम धारा 7 उपनियम 2 नमूद किए अनुसार समयावधि जिस साल समाप्त हुई ।जनवरी महा में नवीनीकरण करना था लेकिन ऐसा नही करने से तथा
अस्पताल का रिनिवल नही करने से आखिर उसे बन्द करने का आदेश सिविल सर्जन ने जारी किया।
महाराष्ट्र शुश्रुषा अधिनियम 11(E),11(F)(e)अन्वय अग्निशमन प्रतिबंधक यन्त्रणा व विद्युत लेखा अहवाल उपलब्ध नही करने से वेल्ट्रीट मल्टीस्पेशालिस्ट अस्पताल का परवाना 9-11-2022 को रद्द किया गया।
सिविल सर्जन नागपुर ने इसके पहले 18-4-22 व 4-8-22 को भी बन्द करने का आदेश जारी किया अब तीसरी बार आदेश जारी किया गया।
सिविल सर्जन का आदेश जैसे ही नगर परिषद को प्राप्त हुआ वैसे ही नप ने डॉ. राहुल ठवरे के नाम 15 नवंबर 22 को नोटीस जारी कर 3 में अस्पताल बन्द करने को कहा गया।3 दिन में स्वयं बन्द कर वैसा अहवाल अस्पताल ने नही दिया तो अब खुद नगर परिषद शुक्रवार 18 नवंबर 22 को अस्पताल को सील करने की चेतावनी नप ने दी।जिसकी प्रतियां जिलाधिकारी,जिला शल्य चिकित्सक को भेजी गई।बार बार बन्द करने के आदेश देने के बाद भी अस्पताल संचालक अस्पताल को चला रहे है।अब नगर परिषद व सिविल सर्जन क्या कार्रवाई करते इसकी और सभी की नजरें लगी है।