भूमिपूजन पर शिंदे को न्योता नही..!विज्ञापन से भी पत्ता कट…कन्वेंशन सेंटर के उद्द्घाटन के लिए मुख्यमंत्री क्यो नही पहुंचे..शिवसैनिक नाराज..!, नेता बोले प्रस्ताव रखा है लेकिन हमारे सांसद ध्यान नही देते..भाजपा शिवसेना में फूट गिरने के आसार..!

Follow Us on :

भूमिपूजन पर शिंदे को न्योता नही..!  विज्ञापन से भी पत्ता कट…कन्वेंशन सेंटर के उद्द्घाटन के लिए मुख्यमंत्री क्यो नही पहुंचे..शिवसैनिक नाराज..!, नेता बोले प्रस्ताव रखा है लेकिन हमारे सांसद ध्यान नही देते..भाजपा शिवसेना में फूट गिरने के आसार..!
नागपुर – महाराष्ट्र में केंद्र के इशारे पर एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के साथ बगावत करने से आखिर उद्धव  ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद का इस्तीफा दिया।शिंदे मुख्यमंत्री बने।अब महाराष्ट्र में भाजपा व शिंदे शिवसेना की सरकार है।जब सत्ता में मिलजुलकर है तो राज्य में हर भूमिपूजन,उद्द्घाटन भी साथ मिलकर होना चाहिए लेकिन नागपुर में होने वाले कार्यक्रमों में ऐसा दिखाई नही देता।शनिवार को नागपुर में नागपुर अजनी रेल्वे स्टेशन के पास छह पदरी दोहरा केबल स्टेड उड़ान ब्रिज के कामो के भूमिपूजन का विज्ञापन प्रकाशित हुआ।

220 बाई 38 मीटर चौड़ाई वाला ब्रिज 332 करोड़ की लागत से बन रहा है जिसका भूमिपूजन शनिवार को सुबह भाजपा नेताओं के उपस्थिति में  किया गया।
लेकिन इस विज्ञापन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का फोटो तक नही छापा गया।मुख्यमंत्री का तो नही ही नही उनके शिवसेना के सांसद कृपाल तुमाने, या किसी शिवसेना के नेता का भी फोटो नही।भाजपा के कार्यकर्तों के फोटो छापे गए।यह विज्ञापन भाजपा का निजी है लेकिन मित्र पक्ष के मुख्यमंत्री का फोटो डालना प्रोटोकॉल है जो भाजपा ने निभाया नही।

इस पर शिवसेना के कार्यकर्ता नाराज दिखाई दे रहे।क्या भाजपा शिंदे को अभीसेही दरकिनार कर रहें है ?इसके पहले भी दीघोरी उड़ान ब्रिज का भूमिपूजन हुआ तब भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को दरकिनार किया गया था।उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की जब फोटो छपी जाती तो मुख्यमंत्री  एकनाथ शिंदे की क्यो नही यह सवाल उठ रहा है।शिंदे गट के एक नेता ने नाम न लेने के शर्त पर बताया कि इस संदर्भ में सांसद कृपाल तुमाने के पास शिकायत की है लेकिन कृपाल तुमाने ध्यान नही दे रहे।जैसा पहले था अब तो उसे ज्यादा भाजपा  हमारे साथ कर रही है।

कार्यकर्ता नाराज है।इस संदर्भ में शिंदे शिवसेना के जिलाध्यक्ष सन्दीप इटकेलवार से फोन पर पूछा तो बताया कि अभी मुझे जानकारी नही है लेकर बताऊंगा…विज्ञापन तो बीजीपी का निजी है लेकिन एकनाथ शिंदे माहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री है जो भी भूमिपूजन के कार्यक्रम होंगे उनका नाम होने की मांग खुद शिवसैनिकोंने  की है।ऐसा नही होने पर भाजपा शिवसेना में फिर फुट गिरने के आसार दिखाई दे रहे है।उत्तर नागपुर में 14 एप्रिल को डॉ. बाबासाहब आंबेडकर कन्वेंशन सेंटर के उद्घाटन के लिए भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नही पहुंचे।

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए