हमारा WH वेब न्यूज़ चैंनल है। आम जनता की समस्याओं पर प्रकाश डालने का कार्य करता है। हर तबको की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित करने का दायित्व निभाते। देश की एकता अखण्डता रखने के लिए हर प्रयास करते है। किसान,बेरोजगारी,शिक्षा,व्यापार,की ख़बर प्रमुखतासे दिखाने प्रयास करते है। किसी भी जाती धर्म की भावनाओं को ठेच पहुँचानी वाली खबरों से हम दूर रहते है। देश की एकता ,अखंडता को हम हमेशा कायम रखने के लिए कार्य करेंगे। तो हमारे WH News को भारी मात्रा में सब्स्क्राइब कर हमें प्रोत्साहित करें।

फिर लौटा ‘कोरोना’

spot_img

एमपी में 1 महिला की मौत, मचा हड़कंप
इंदौर.
मध्यप्रदेश में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है। इंदौर शहर में कोरोना के दो मरीज मिले हैं। इन दोनों ही मरीजों को निजी अस्पताल में अलग–अलग बीमारियों से पीड़ित होने पर भर्ती किया गया था। इनकी कई तरह की जांचें की गई, तो उसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। बताया गया कि उन्हें काफी समय से सर्दी–खांसी थी जो कि ठीक ही नहीं हो रही थी। इनमें से महिला की अन्य बीमारियों के चलते मौत हो गई जबकि युवक का इलाज चल रहा है। युवक को अस्पताल के अलग वार्ड में रखा गया है। उसकी हालत ठीक बताई गई है। अस्पताल में कोरोना वायरस रोकथाम की पूरी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है।

की गई थी जांच
महिला इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र की रहने वाली थी। 74 वर्षीय महिला को किडनी की बीमारी के कारण एडमिट किया गया था, उसे सीवियर सेप्टिक था। वह कोमार्बिट पैसेंट थी। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसकी भी फ्लू पैनल जांच की गई। जिसमें वह भी कोविड पॉजिटिव पाई गई. सोमवार को उसकी मौत हो गई।

जांच में हुआ खुलासा
अरबिंदो अस्पताल के निदेशक डॉ. विनोद भंडारी ने बताया कि कुछ मरीज ऐसे होते हैं, जिनकी सर्दी-खांसी जल्द ठीक नहीं होती है। ऐसे में उनकी एक विशेष फ्लू पैनल जांच होती है, जिसमें कई प्रकार की जांचें होती हैं। इसी में कोविड की भी जांच होती है। इसमें युवक कोविड पॉजिटिव पाया गया। उसे अलग वार्ड में आइसोलेट किया गया है। उसकी हालत अब ठीक है।

Advertisements