पोद्दारेश्व श्री राम मंदिर शोभायात्रा में किया छाछ तथा पानी का वितरण।
नागपुर: आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था द्वारा श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर शोभायात्रा देखने आए और शोभायात्रा में शामिल हजारों भक्तो को छाछ और पानी का वितरण किया गया। ३ वर्ष बाद निकली पोद्दारेश्वर राम मंदिर की ऐतिहासिक शोभायात्रा में राम भक्तों का उत्साह चरम पर था। लाखों भक्तों की भीड़ शोभायात्रा देखने हेतु घंटों प्रतीक्षा करती दिखाई दी। आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था पिछले दस साल से पोद्दारेश्वर शोभायात्रा में अपनी सेवा देती आई है।
रामनवमी शुभ अवसर पर पोद्दारेश्वर राम मंदिर की शोभायात्रा में सेवा आदर्श बहुउद्देशीय शिक्षण संस्था एंव सनातन धर्म प्रचारक संघ की ओर से सुभाष रोड गीता मंदिर के सामने छाछ तथा पानी वितरण सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के तरफ से आये हुए अथिति शवेता कावरे,शैलेश कावरे, अजय किलेकर, शुभम सोनकुसरे, ममता बाजपेयी, अनुदिता दास, पल्लवी जोशी, कार्तिक जोशी, हंसा जोशी, प्रिंसी जोशी, रेखा माहुरकर, वेदांत माहूरकर, पार्थ जोशी, आदर्श द्विवेदी, कौशीकी द्विवेदी , ज्योति द्विवेदी और अन्य रामभक्त उपस्थित थे। दस हजार से ज्यादा भक्तों ने छाछ और पानी का लाभ लिया संस्था ने सभी सहयोगी को धन्यवाद आभार व्यक्त किया गया।