पाकिस्तान ने पीओके में खाली कराया टेरर कैंप

Follow Us on :

भारत की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया की आशंका से पाकिस्तान में खलबली
नई दिल्ली.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को बढ़ा दिया है। इस बर्बर हमले में 28 लोग मारे गए, जिसमें दो विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। हमले के बाद भारत की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया की आशंका से पाकिस्तान में खलबली मच गई है।

एलओसी के पास हाई अलर्ट
खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी प्रशिक्षण शिविरों को तत्काल खाली करने के आदेश दिए गए हैं। लाइन ऑफ कंट्रोल के आसपास हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, और पाकिस्तानी सेना तथा खुफिया एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी लगातार बैठकों में जुटे हैं। एलजी जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा: “मैं पहलगाम में पर्यटकों पर कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि इस घृणित हमले के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। डीजीपी और सुरक्षा अधिकारियों से बात की। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें इलाके में पहुंच गई हैं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

पाकिस्तान में मची है खलबली
उधर, पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल निर्देश दिए हैं कि एलओसी के नजदीक मौजूद सभी आतंकी प्रशिक्षण केंद्रों को खाली कर दिया जाए। देर रात आतंकियों को आसपास के गांवों में शिफ्ट करने के आदेश जारी किए गए। यह कदम भारत की संभावित जवाबी कार्रवाई, जैसे सर्जिकल स्ट्राइक या एयर स्ट्राइक, के डर से उठाया गया है। भारत का इतिहास रहा है कि वह आतंकी हमलों का जवाब देने में देर नहीं करता, और यही वजह है कि पाकिस्तान में इस समय दहशत का माहौल है।

मिलेगा करारा जवाब!
भारत ने पहले भी ऐसी घटनाओं के बाद पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। उदाहरण के लिए, 2016 में उरी हमले और 2019 में पुलवामा हमले के बाद भारत ने पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक की थी। इन कार्रवाइयों ने न केवल आतंकी संगठनों को भारी नुकसान पहुंचाया, बल्कि पाकिस्तान को यह संदेश भी दिया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएगा। हालांकि, अभी तक सरकार ने किसी सैन्य कार्रवाई की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि भारत जवाबी कार्रवाई की रणनीति पर काम कर रहा है।

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए