हमारा WH वेब न्यूज़ चैंनल है। आम जनता की समस्याओं पर प्रकाश डालने का कार्य करता है। हर तबको की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित करने का दायित्व निभाते। देश की एकता अखण्डता रखने के लिए हर प्रयास करते है। किसान,बेरोजगारी,शिक्षा,व्यापार,की ख़बर प्रमुखतासे दिखाने प्रयास करते है। किसी भी जाती धर्म की भावनाओं को ठेच पहुँचानी वाली खबरों से हम दूर रहते है। देश की एकता ,अखंडता को हम हमेशा कायम रखने के लिए कार्य करेंगे। तो हमारे WH News को भारी मात्रा में सब्स्क्राइब कर हमें प्रोत्साहित करें।

नही रहें सांसद गिरीश बापट…भाजपा में दुःख -दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में ले रहे थे उपचार

spot_img

नही रहें सांसद गिरीश बापट…भाजपा में दुःख
-दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में ले रहे थे उपचार
पुणे WH न्यूज़  – भाजपा के पुणे के सांसद गिरीश बापट का निधन हुआ।एक बड़ा नेता भाजपा ने गवांया।गिरीश बापट मुलता अमरवती जिले के चांदूर रेल्वे के है।पुणे में उन्होंने अपना राजनीतिक करियर बनाया व एक बड़े नेता के तौर पर उनका नाम है।बीमारी के चलते अस्पताल में उपचार के दौरान कस्बा पेठ चुनाव प्रचार में भी आएं थे और आखिरी का वोटिंग किया।भाजपा खेमे में दुःख व्यक्त हो रहा है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी प्रमुख शरद पवार सहित अन्य नेता उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल आए थे।
पुणे सांसद गिरीश बापट का बुधवार को निधन हो गया। भाजपा नेता बापट को पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सासें लीं। बापट 2019 में पहली बार पुणे से सांसद चुने गए थे।

बापट के करीबियों का कहना है कि वे काफी लंबे समय से बीमार थे। आज शाम 7 बजे उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। बापट साल 1973 से राजनीति में सक्रिय थे। पुणे में भाजपा की नींव बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। इसी के चलते से गिरीश को पुणे की शक्ति भी कहा जाता था।

मिलने आए थे कई नेता
जिस दौरान गिरीश बापट खराब स्वास्थ्य की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे, उस समय भाजपा सहित विपक्ष के कई नेता उनका हालचाल पूछने पहुंचे थे। इनमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी प्रमुख शरद पवार सहित अन्य नेता उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल आए थे।

Advertisements

गिरीश बापट का राजनीतिक सफर
भाजपा नेता और पुणे सांसद बापट पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े थे। साल 1980 में वे पुणे शहर के सचिव नियुक्त किए गए थे। 1983 में बापट ने पुणे नगरनिगम का चुनाव जीता। जिसके बाद लगातार में 3 बार पार्षद चुने गए। साल 1986 से 87 तक बापट पुणे नगरनिगम की स्टेंडिंग कमेटी में भी शामिल थे। 1955 में पहली बार बापट महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचे। 1997 में उन्हें कृष्ण वैली विकास निगम के निर्देशक के रूप में भी नियुक्त हुए। साल 2019 में वे पुणे लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। इसके अलावा 2014 में फड़नवीस सरकार में वे फूड एवं सिविल सप्लाई मंत्री भी रहे हैं। साथ ही वे संसदीय मामलों के मंत्री के रूप में भी वे काम कर चुके हैं।