हमारा WH वेब न्यूज़ चैंनल है। आम जनता की समस्याओं पर प्रकाश डालने का कार्य करता है। हर तबको की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित करने का दायित्व निभाते। देश की एकता अखण्डता रखने के लिए हर प्रयास करते है। किसान,बेरोजगारी,शिक्षा,व्यापार,की ख़बर प्रमुखतासे दिखाने प्रयास करते है। किसी भी जाती धर्म की भावनाओं को ठेच पहुँचानी वाली खबरों से हम दूर रहते है। देश की एकता ,अखंडता को हम हमेशा कायम रखने के लिए कार्य करेंगे। तो हमारे WH News को भारी मात्रा में सब्स्क्राइब कर हमें प्रोत्साहित करें।

ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 6 आतंकी ढेर

spot_img

जम्मू-कश्मीर के शोपियां और त्राल में स्पेशल ऑपरेशन
जम्मू.
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हिन्दू पर्यटकों के नरसंहार के बाद भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है। इसके बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

भारतीय जवानों का जोश हाई
वहीं, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय जवानों का जोश हाई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और आर्मी ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर दो एनकाउंटर को अंजाम दिया। शोपियां और त्राल में ताबड़तोड़ एनकाउंटर में 6 आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। मेजर जनरल धनंजय जोशी (जीओसी विक्टर फोर्स) और आईजी (कश्मीर रेंज) वीके विर्डी ने इसके बारे में जानकारी दी।

जवानों को देखते ही फायरिंग
केलार और त्राल इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियानों पर वी फोर्स के जीओसी मेजर जनरल धनंजय जोशी ने कहा, 12 मई को हमें केलार के ऊंचे इलाकों में एक आतंकवादी समूह की संभावित उपस्थिति की जानकारी मिली। 13 मई की सुबह कुछ हलचल का पता चलने पर हमारे दलों ने आतंकवादियों को चुनौती दी, जिन्होंने जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की। हमारे दलों ने उन्हें मार गिराया। त्राल क्षेत्र में दूसरा ऑपरेशन एक सीमावर्ती गांव में किया गया।

Advertisements

मारे गए आतंकी कई हमलों में थे शामिल
मेजर जनरल धनंजय जोशी ने कहा कि जब हम इस गांव में घेराबंदी कर रहे थे, तो आतंकवादी अलग-अलग घरों में छुप गए और हम पर गोलीबारी की। इस समय हमारे सामने चुनौती नागरिक ग्रामीणों को बचाने की थी। इसके बाद तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। मारे गए 6 आतंकवादियों में से एक, शाहिद कुट्टे, दो बड़े हमलों में शामिल था, जिसमें एक जर्मन पर्यटक पर हमला भी शामिल था। वह गतिविधियों को वित्तपोषित करने में भी शामिल था।