हमारा WH वेब न्यूज़ चैंनल है। आम जनता की समस्याओं पर प्रकाश डालने का कार्य करता है। हर तबको की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित करने का दायित्व निभाते। देश की एकता अखण्डता रखने के लिए हर प्रयास करते है। किसान,बेरोजगारी,शिक्षा,व्यापार,की ख़बर प्रमुखतासे दिखाने प्रयास करते है। किसी भी जाती धर्म की भावनाओं को ठेच पहुँचानी वाली खबरों से हम दूर रहते है। देश की एकता ,अखंडता को हम हमेशा कायम रखने के लिए कार्य करेंगे। तो हमारे WH News को भारी मात्रा में सब्स्क्राइब कर हमें प्रोत्साहित करें।

जम्मू से लौटे 75 यात्री, मुंबई पहुंची फ्लाइट

spot_img

लोगों के दिलों में बैठा है डर
मुंबई.
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद देश भर में गुस्सा भरा पड़ा है। घटना के बाद 75 पर्यटक मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं। यहां उनका स्वागत करने के लिए शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर और राहुल कनाल भी मौजूद रहे। पर्यटक सुबह करीब साढ़े चार बजे की फ्लाइट से मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में गम की लहर के साथ आक्रोश भी फैला हुआ है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में खूबसूरत वादियों के बीच दिल दहला देने वाली इस घटना में 26 बेगुनाह, निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई है।

चेहरे पर खौफजदा राहत
मुंबई लौटने पर लोगों के चहरे पर राहत दिखाई दी है। घर सुरक्षित लौटने पर लोगों को राहत मिली थी मगर उनके चेहरे और आखों में पहलगाम के खौफ का मंजर भी था। कश्मीर की धरती पर इन लोगों ने खौफ का वो मंजर देखा है जो कभी भुलाए नहीं भुलेगा। एक पर्यटक ने कहा कि हमले से कुछ मिनट पहले उस इलाके से निकला था। इस जगह पर ही ये हमला हुआ है। पहली बार धरती का स्वर्ग कहलाने वाला कश्मीर डर का पर्यायवाची बन गया है। हम सुरक्षित घर जाना चाहते हैं। अन्य पर्यटक ने बताया कि कश्मीरी लोग अच्छे है मगर इस घटना का उनके जीवन पर भी असर होगा। होटल खाली हो गए हैं, क्योंकि पर्यटक डर कर लौट चुके हैं।