जम्मू से लौटे 75 यात्री, मुंबई पहुंची फ्लाइट

लोगों के दिलों में बैठा है डर
मुंबई.
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद देश भर में गुस्सा भरा पड़ा है। घटना के बाद 75 पर्यटक मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं। यहां उनका स्वागत करने के लिए शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर और राहुल कनाल भी मौजूद रहे। पर्यटक सुबह करीब साढ़े चार बजे की फ्लाइट से मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में गम की लहर के साथ आक्रोश भी फैला हुआ है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में खूबसूरत वादियों के बीच दिल दहला देने वाली इस घटना में 26 बेगुनाह, निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई है।

चेहरे पर खौफजदा राहत
मुंबई लौटने पर लोगों के चहरे पर राहत दिखाई दी है। घर सुरक्षित लौटने पर लोगों को राहत मिली थी मगर उनके चेहरे और आखों में पहलगाम के खौफ का मंजर भी था। कश्मीर की धरती पर इन लोगों ने खौफ का वो मंजर देखा है जो कभी भुलाए नहीं भुलेगा। एक पर्यटक ने कहा कि हमले से कुछ मिनट पहले उस इलाके से निकला था। इस जगह पर ही ये हमला हुआ है। पहली बार धरती का स्वर्ग कहलाने वाला कश्मीर डर का पर्यायवाची बन गया है। हम सुरक्षित घर जाना चाहते हैं। अन्य पर्यटक ने बताया कि कश्मीरी लोग अच्छे है मगर इस घटना का उनके जीवन पर भी असर होगा। होटल खाली हो गए हैं, क्योंकि पर्यटक डर कर लौट चुके हैं।

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए