हमारा WH वेब न्यूज़ चैंनल है। आम जनता की समस्याओं पर प्रकाश डालने का कार्य करता है। हर तबको की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित करने का दायित्व निभाते। देश की एकता अखण्डता रखने के लिए हर प्रयास करते है। किसान,बेरोजगारी,शिक्षा,व्यापार,की ख़बर प्रमुखतासे दिखाने प्रयास करते है। किसी भी जाती धर्म की भावनाओं को ठेच पहुँचानी वाली खबरों से हम दूर रहते है। देश की एकता ,अखंडता को हम हमेशा कायम रखने के लिए कार्य करेंगे। तो हमारे WH News को भारी मात्रा में सब्स्क्राइब कर हमें प्रोत्साहित करें।

गरजा बुलडोजर, फहीम का घर जमींदोज

spot_img

-नागपुर हिंसा मामले में एक्शन, भारी पुलिस बल तैनात
नागपुर.- 
नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। नागपुर महानगर पालिका ने सोमवार सुबह फहीम के घर पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। नागपुर हिंसा के कथित मास्टरमाइंड फहीम खान का घर प्रभाग 3 में संजय बाग नागसेनवन इलाके में है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। 38 वर्षीय फहीम अभी पुलिस की हिरासत में है। प्रशासन की आज की कार्रवाई नागपुर हिंसा के अन्य आरोपियों के लिए कड़ी चेतावनी मानी जा रही है।
पहले नोटिस भेजा
जानकारी के मुताबिक, महानगर पालिका ने 21 मार्च को फहीम खान के परिवार को अवैध निर्माण हटाने की नोटिस भेजा था। इसके बाद सोमवार सुबह 10 बजे बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई। बताया जा रहा है यह मकान फहीम खान की मां के नाम पर था और बिना वैध मंजूरी के बनाया गया था। बुलडोजर एक्शन से पहले ही रात में फहीम के परिवार ने घर खाली कर दिया था।
इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
कार्रवाई के दौरान यशोधरा नगर, नागसेनवन संजयबाग इलाके में भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया। सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस के साथ एसआरपीएफ की दो टुकड़ियां भी मौके पर मौजूद है। इससे पहले नागपुर पुलिस ने फहीम खान की पार्टी एमडीपी से जुड़े हिंसा आरोपियों की दो दुकानों को सील कर दिया था। अब बुलडोजर एक्शन शुरू कर सरकार ने दंगाइयों को कड़ा संदेश दिया है।
अधिकारी ने कहा- अवैध है फहीम का घर
महानगर पालिका के अधिकारियों ने 20 मार्च को निरीक्षण के बाद पाया था कि फहीम खान का घर महाराष्ट्र क्षेत्रीय और नगर नियोजन अधिनियम, 1966 का उल्लंघन कर बनाया गया है। घर का कोई आधिकारिक निर्माण प्लान मंजूर नहीं था, इसलिए इसे अवैध निर्माण घोषित कर कार्रवाई शुरू की गई।
सीएम ने दिए थे बुलडोजर एक्शन के संकेत
नागपुर हिंसा पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “यह घटना जिस दिन घटी उस दिन सुबह औरंगजेब की प्रतीकात्मक कब्र  जलाई गई थी और उसे जलाने के बाद कुछ लोगों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई भी की लेकिन बाद में कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाईं कि जो चादर जलाया गया, उस पर कुरान की आयतें लिखी थीं, लेकिन यह पूरी तरह झूठ था। सीएम फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र में हम अपने तरीके से कार्रवाई करते हैं। जहां बुलडोजर की जरूरत होगी, वहां उसका इस्तेमाल किया जाएगा। गलत कामों को रौंदा जाएगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। नुकसान की भरपाई दंगाईयों से करवाई जाएगी और अंतिम आरोपी की गिरफ्तारी तक कार्रवाई जारी रहेगी।