हमारा WH वेब न्यूज़ चैंनल है। आम जनता की समस्याओं पर प्रकाश डालने का कार्य करता है। हर तबको की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित करने का दायित्व निभाते। देश की एकता अखण्डता रखने के लिए हर प्रयास करते है। किसान,बेरोजगारी,शिक्षा,व्यापार,की ख़बर प्रमुखतासे दिखाने प्रयास करते है। किसी भी जाती धर्म की भावनाओं को ठेच पहुँचानी वाली खबरों से हम दूर रहते है। देश की एकता ,अखंडता को हम हमेशा कायम रखने के लिए कार्य करेंगे। तो हमारे WH News को भारी मात्रा में सब्स्क्राइब कर हमें प्रोत्साहित करें।

60 साल कांग्रेसने भुखमरी और बेरोजगारी दी ◾️केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ◾️गोंदिया के स्वागत लॉन में महायुती प्रत्याशी विनोद अग्रवाल की विशाल जनसभा को किया सम्बोधित

spot_img

60 साल कांग्रेसने भुखमरी और बेरोजगारी दी

◾️केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

◾️गोंदिया के स्वागत लॉन में महायुती प्रत्याशी विनोद अग्रवाल की विशाल जनसभा को किया सम्बोधित

Advertisements

गोंदिया : देश में कांग्रेस को 60 साल तक जनता ने ठप्पे मार-मारकर सत्ता दी, पर कांग्रेस ने इसके बदले देश की तकदीर नहीं बदली। उल्टा उसने देश को भुखमरी, बेरोजगारी दी। कांग्रेस ने देश की बुरी दुर्दशा कर दी। शिक्षा, स्वास्थ्य की हालत खराब कर दी। स्थिति इतनी विकराल थीं कि स्कूल थे तो शिक्षक नही, शिक्षक थे तो शिक्षा नही, दोनों थे पगार नही। उक्त संबोधन देश के इंफ्रामेन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गोंदिया में भाजपा से महायुति प्रत्याशी विनोद अग्रवाल की विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आगे कहा, देश बदलना चाहता रहा है बस बदलने वाले की उसको जरूरत रही है। अटल बिहारी जब देश के प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने मुझे दिल्ली तलब किया था। बोले नितिन तुमने मुंबई में महाराष्ट्र में अच्छे काम किया है। अब देश के गाँव के लिए करो। हमनें अटलजी के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना दी और भारत के साढ़े छह सौ लाख गाँव में से 350 लाख गाँव में सड़क बनाने का कार्य अटल जी के माध्यम से किया।

श्री गडकरी ने आगे कहा- राजनीति समाजकरण के लिए होनी चाहिये। हमारी नीति बस समाज का विकास हो यही होनी चाहिए। मेरे गाँव, शहर में सब कैसे अच्छा हो सकता ये ध्येय होना चाहिये। अगर नेता सही हो तो सब अच्छा हो सकता है, बस उसे चुनना आपको है।

Advertisements

हम जात के आधार पर वोट क्यों देते है। हमें विकास करने वाले पर वोट देना चाहिए। स्थिति बदलना चाहिए। दरिद्र नारायण की सेवा कर उसे रोटी कपड़ा मकान दिलाना ही हमारा उद्देश्य है।
ये देश बदल सकता है, ये देश बदलना चाहता है। उसे बदलने हेतू सहयोग आपको जात पात से ऊपर उठकर करना है।

गडकरी ने कहा, सोच उम्दा हो, तकनीक का प्रयोग हो तो सब बदला जा सकता है। हमने ये नागपुर में कर दिखाया। नागपूर में डंप यार्ड पर कचरे को सोना बना डाला। आज तकनीक के सहारे से नीदरलैंड की कंपनी सीएनजी तैयार कर रही है। अब उस खाली कचरे की जगह पर सिम्बोसिस यूनीवर्सिटी खड़ी है, जहां 15 हजार बच्चे विदर्भ के पढ़कर डॉलर में कमाई कर रहे है।

हम तनस से बायो सीएनजी बना रहे है। गोंदिया जिले में। बजाज स्कूटर लॉन्च की। 1 किमी पर 1 रुपये खर्च आएगा। बचत होगी। गोंदिया, भंडारा में पाइप लाइन से सीएनजी गैस आपूर्ति का कार्य करेंगें। नई क्रांति का प्रयास कर रहे है। देश को आधुनिक युग में ले जाने का कार्य किया जा रहा है। हम स्मार्ट शहर नही, स्मार्ट विलेज बनाना चाहते है।

Advertisements

उन्होंने कहा, जितना मांगना है उतना मांगों, जितनी धमक है। डंके की चोट पर दूंगा। देश में पैसे की कमी नही कार्य करने वालो की कमी है। भाजपा से महायुति प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के कार्य देखा, पांच साल में बेहतर करने का प्रयास किया है। क्षेत्र के विकास पर वो आम नागरिक के हित पर वो आगे बढ़ रहा है उसे विजयी दिलाना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए।