- पहले बन्द कमरे में संपादको के साथ चर्चा,बाद में गड़करीं ने ली पत्रकार परिषद..!
मोदी सरकार ने किए 9 साल के विकास का पाठ गड़करीं ने पढ़ा..!
सरकारी नोकरी,रोजगार, मंहगाई, नागनदी परियोजना और महिला पहलवानों के डिजिटल मीडिया के सवालों पर केंद्रीय मंत्री नही दे सके जवाब..!
नागपुर4 जून – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने 9 साल पूरे करने पर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण की योजना को जनता के सामने रखने का काम भाजपा की और से किया जा रहा है।
रविवार दिनांक 4 जून को नागपुर में गड़करीं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की लेकिन प्रेस के पहले कुछ बड़े संपादको के साथ नितिन गडकरी ने बन्द कमरें में बैठक लेकर चर्चा की।चर्चा क्या हुई यह तो पता नही लेकिन इतनी बात पक्की है कि होने वाले पत्रकर परिषद में कोई पत्रकार सरकार के खिलाफ सवाल नही उठाएंगे।हुआ भी वही की तुली इंपीरियल होटल में आयोजित पत्रकार परिषद में स्ट्रीम मीडिया ने कोई सवाल नही उठाया।लेकिन नागपुर के डिजिटल मीडिया ने सवाल को उठाया।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को नागपुर न्यूज पोर्टल के संपादकों द्वारा सरकारी नोकरी,बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, नागपुर की नागनदी परियोजना और दिल्ली में महिला पहलवानों के साथ दुर्व्यवहार के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब नही दिया. गडकरी ने केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल के कामकाज को पढ़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की।
नितिन गडकरी ने रविवार, 4 जून, 2023 को दोपहर करीब 1 बजे केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल के विषय पर रामदासपेठ, नागपुर के तुली इंपीरियल होटल में प्रेस वार्ता की. इसमें राष्ट्रीय एवं स्थानीय समाचार चैनलों के प्रतिनिधि तथा नागपुर के विभिन्न समाचार पोर्टलों के संपादक उपस्थित थे।
गडकरी ने प्रेस को संबोधित करने के तुरंत बाद पहिला सवाल WH न्यूज पोर्टल के संपादक ने गडकरी से पूछा कि केंद्र सरकार ने अब तक कितनी सरकारी नौकरियां दी हैं और कितने लोगों को दी और आगे कितने को देने वाले है। यह सवाल सुनकर गडकरी के होश उड़ गए।
बेरोजगारों को केंद्र ने रोजगार दिया। बेरोजगरों को निजी कंपनियों द्वारा मुहैया कराए जाने वाले रोजगार की जानकारी देकर विषय को बरगलाया।कहा कि नोकरी मांगने वाले नही देने वाले बनो यह संदेश भी गड़करीं ने दिया।एक न्यूज पोर्टल के महिला संपादक ने दिल्ली में महिला पहलवानों के सवालों पर गड़करीं ने चुप्पी साधी वही महेगाई के मुद्दे को तो जवाब ही नही दिया।एक घन्टा चली पत्रकार परिषद में केवल सरकार की तारीफ ही तारीफ गड़करीं ने की।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आर्थिक दृष्टिकोण से बढ़ती महंगाई के बारे में सवाल का जवाब दिए। जब आम लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता। नागनदी ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में पूछे जाने पर गडकरी ने मुस्कराते हुए जवाब दिया और इससे बचने की कोशिश की. उपरोक्त सभी प्रश्न नागपुर के विभिन्न समाचार पोर्टलों के संपादकों द्वारा पूछे गए थे। खास बात यह है कि एक-दो न्यूज चैनलों के पत्रकारों को छोड़कर बाकी पत्रकारों ने एक भी सवाल नही किया।
इतना तो पक्का है देश मे नितिन गडकरी ने अपने मंत्रालय में जो काम किया किसी मंत्री ने नही किया।