अवैध उत्खनन करने वाले जेसीबी मालिक पर सख्त कार्रवाई
-जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद के निर्देश
– जेसीबी चालक आयुर थोटे के खिलाफ मामला दर्ज, गिरफ्तार
नागपुर, WH NEWS : कुही तहसील के वेलतूर थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा बोरी (नाईक) में अवैध मुरूम/मिट्टी उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार बुद्धभूषण निकाळजे ने बड़ी बहादुरी दिखाते हुए रंगेहाथ पकड़े गए जेसीबी के मालिक व चालक आयुर थोटे को गिरफ्तार कराया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

5 मई की रात हुई इस सनसनीखेज घटना में नायब तहसीलदार निकाळजे द्वारा दिखाई गई बहादुरी की कुमार आशीर्वाद ने सराहना की तथा ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने वरिष्ठ राजस्व अधिकारियों की तत्काल बैठक बुलाकर जिले में अवैध मुरूम/मिट्टी उत्खनन करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रखने के स्पष्ट निर्देश दिए।
अवैध उत्खनन करते हुए पकड़े जाने के बाद जेसीबी चालक-मालिक आयुर थोटे ने वाहन को तेज रफ्तार से करीब तीन किलोमीटर तक भगाया।
जेसीबी पर कार्रवाई करने के लिए चढ़े नायब तहसीलदार बुद्धभूषण निकाळजे ने अपनी जान जोखिम में डालकर चालक को वाहन रोकने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके जीवन को खतरे में डाल दिया।
आरोपी आयुर थोटे को वेलतूर पुलिस ने 6 मई को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा महाराष्ट्र भूमि राजस्व संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।यह जानकारी जिल्हाधिकारी के सोशल मिडिया हेंडल पर जारी कि गई हैं.
