हमारा WH वेब न्यूज़ चैंनल है। आम जनता की समस्याओं पर प्रकाश डालने का कार्य करता है। हर तबको की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित करने का दायित्व निभाते। देश की एकता अखण्डता रखने के लिए हर प्रयास करते है। किसान,बेरोजगारी,शिक्षा,व्यापार,की ख़बर प्रमुखतासे दिखाने प्रयास करते है। किसी भी जाती धर्म की भावनाओं को ठेच पहुँचानी वाली खबरों से हम दूर रहते है। देश की एकता ,अखंडता को हम हमेशा कायम रखने के लिए कार्य करेंगे। तो हमारे WH News को भारी मात्रा में सब्स्क्राइब कर हमें प्रोत्साहित करें।

10 सैटेलाइट लगातार कर रहे हैं सरहद की निगरानी

spot_img

दुश्मन की गतिविधियों पर रखेगा नजर, घुसपैठियों को पकड़ने में होगी आसानी
इम्फाल.
देश के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के रणनीतिक उद्देश्य से कम से कम 10 सैटेलाइट लगातार चौबीसों घंटे काम कर रही हैं। इम्फाल में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (सीएयू) के 5वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए इसरो प्रमुख ने पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संगठन के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

समुद्री क्षेत्रों की निगहबानी अहम
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष वी नारायणन ने बताया कि अगर हमें अपने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करनी है, तो हमें अपने उपग्रहों के माध्यम से सेवा करनी होगी। हमें अपने 7,000 किलोमीटर के समुद्री तट क्षेत्रों की निगरानी करनी होगी। हमें पूरे उत्तरी भाग पर लगातार नज़र रखनी होगी। उपग्रह और ड्रोन तकनीक के बिना, हम यह हासिल नहीं कर सकते।

सीमा सुरक्षा होगी और भी मजबूत
इसरो चीफ ने बताया कि भारत की सीमा सुरक्षा अब और भी मजबूत होने वाली है। इसरो 18 मई को एक नया सैटेलाइट लॉन्च करने जा रहा है। इसका नाम है रिसैट-1बी। यह खास रडार इमेजिंग सैटेलाइट है। यह हर मौसम में काम कर सकता है। चाहे बारिश हो, बादल हों या रात हो, यह धरती की तस्वीरें ले सकता है।

Advertisements

घुसपैठियों को पकड़ने में करेगा मदद
विशेषज्ञों का कहना है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह और भी जरूरी हो गया है। इससे हमारी सेना को पाकिस्तान और चीन के साथ लगी सीमाओं पर नजर रखने में मदद मिलेगी। साथ ही, यह हमारे देश के बड़े समुद्री तटों की सुरक्षा भी करेगा। यह दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रख सकता है। घुसपैठियों को पकड़ सकता है और आतंकवाद विरोधी अभियानों में मदद कर सकता है। इससे लगातार खुफिया जानकारी मिलती रहेगी।

सेना को हर पल भेजेगा खुफिया जानकारी
यह सैटेलाइट इतनी अच्छी तस्वीरें लेता है कि छोटी-छोटी चीजें भी दिख जाती हैं। जैसे, अगर कहीं मिट्टी में थोड़ा सा भी बदलाव हुआ, तो यह उसे पकड़ लेगा। इससे पता चल जाएगा कि वहां कोई गाड़ी या मिलिट्री का सामान गया है। ऐसी चीजें आम तौर पर दूसरी निगरानी में नहीं दिखतीं।