हमारा WH वेब न्यूज़ चैंनल है। आम जनता की समस्याओं पर प्रकाश डालने का कार्य करता है। हर तबको की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित करने का दायित्व निभाते। देश की एकता अखण्डता रखने के लिए हर प्रयास करते है। किसान,बेरोजगारी,शिक्षा,व्यापार,की ख़बर प्रमुखतासे दिखाने प्रयास करते है। किसी भी जाती धर्म की भावनाओं को ठेच पहुँचानी वाली खबरों से हम दूर रहते है। देश की एकता ,अखंडता को हम हमेशा कायम रखने के लिए कार्य करेंगे। तो हमारे WH News को भारी मात्रा में सब्स्क्राइब कर हमें प्रोत्साहित करें।

दिल्ली का पारा गर्म, मार्च में ही बना रिकार्ड

spot_img

38.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान
नई दिल्ली.
दिल्ली में मौसम मार्च के महीने में ही बेहद गरम हो चुका है। दिल्ली में बुधवार 26 मार्च को सीजन का सबसे अधिक गर्म दिख रिकॉर्ड हुआ। इस दिन अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बीते तीन वर्षों के ये इस दिन का सर्वाधिक तापमान है। इससे पहले 2022 में 31 मार्च को 39.6 डिग्री तापमान था।

राहत की भविष्यवाणी
मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिनों तक दिल्ली में तेज धूप और गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में गुरुवार को हवा चल सकती है जिसकी गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। हवा चलने के कारण तापमान दो से तीन डिग्री कम हो सकता है। मौसम विभाग की माने तो 27 मार्च से 29 मार्च के दौरान आसमान में हल्की बादल छाने की संभावना है जिससे जनता को गर्मी से राहत मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रह सकता है।

अप्रैल में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 मार्च को तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है। हालांकि अप्रैल के महीने में दिल्ली में गर्मी फिर बढ़ेगी यानी तापमान और अधिक होगा। मार्च के अंत में तेज हवाएं चलेंगी जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच बना हुआ है।

Advertisements

मौसम विभाग की अपील
मौसम विभाग में आम जनता से अपील की है कि इस वर्ष मार्च मौसम तापमान सामान्य से अधिक रहा है। आमतौर पर दिल्ली में मार्च का महीना शुष्क रहता है, लेकिन इस बार बारिश की कमी और गर्म हवाओं के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वह दिन के समय बाहर न निकले। बाहर निकालने के दौरान सावधानी बरतें और पानी का सेवन करते रहें।