हमारा WH वेब न्यूज़ चैंनल है। आम जनता की समस्याओं पर प्रकाश डालने का कार्य करता है। हर तबको की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित करने का दायित्व निभाते। देश की एकता अखण्डता रखने के लिए हर प्रयास करते है। किसान,बेरोजगारी,शिक्षा,व्यापार,की ख़बर प्रमुखतासे दिखाने प्रयास करते है। किसी भी जाती धर्म की भावनाओं को ठेच पहुँचानी वाली खबरों से हम दूर रहते है। देश की एकता ,अखंडता को हम हमेशा कायम रखने के लिए कार्य करेंगे। तो हमारे WH News को भारी मात्रा में सब्स्क्राइब कर हमें प्रोत्साहित करें।

दहला सहारनपुर, पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट

spot_img

तीन की मौत, विस्फोट से कांप उठा इलाका
सहारनपुर.
सहारनपुर के देवबंद में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण हादसा हो गया। एक के बाद एक हुए कई विस्फोटों ने आसपास के इलाके को भी दहला दिया। इस दुर्घटना में कई लोगों के हताह होने की आशंका है। प्रशासन ने तीन मौत की पुष्टि की है। दमकल कर्मियों की टीम मौके पर आग को बुझाने में लगी हुई हैं। फॉरेन्सिक टीम फैक्ट्री के इर्द गिर्द पड़े मरने वालों के अवशेषों को तलाश रही है। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुजफ्फरनगर सहारनपुर स्टेट हाईवे जाम किया हुआ है।

गुस्साए ग्रामीणों ने किया स्टेट हाइवे जाम
डीएम एसएससी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद है। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है। यह दुर्घटना लोकनिर्माण विभाग मंत्री बृजेश सिंह के गाँव के पास हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार धमाके इतने तेज थे की फैक्ट्री की छत भी उड़ गई और चारों तरफ दूर तक मरने वालों के अवशेष फैल गए।

दो घण्टे बाद आने वाली थी 20 से अधिक लड़कियां
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह विस्फोट सुबह 6:30 बजे हुआ। अगर यही दुर्घटना 2 घंटे बाद होती तो 8:00 बजे यहां बड़ी संख्या में आसपास के गांव की लड़कियां और महिलाएं काम करने के लिए पहुंचने वाली थी। ऐसे में यह और भयंकर दुर्घटना हो सकती थी। अभी तक तीन लोगों के मरने की पुष्टि हुई है, जबकि जाम लगाने वाले ग्रामीणों का कहना है कि दुर्घटना के समय फैक्ट्री के अंदर कम से कम 9 लोग थे। ग्रामीण इन सभी की मौत होने की आशंका बता रहे हैं लेकिन अभी तक इंतजार में कोई जानकारी नहीं मिली है जिला प्रशासन का कहना है की मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका इसलिए नहीं है, क्योंकि बाकी अन्य को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई हैं। मरने वालों के नाम विशाल, विकास और राहुल बताए जा रहे हैं। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनके नाम नफीस, कासिम और नदीम बताए गए हैं।

Advertisements