डिफेंस में मनाई बिरसा मुंडा की 147 वीं जयंती मनाई..
माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।बिरसामुण्डा के परिधान में योजित बालक बना आकर्षण का केंद्र
वाड़ी ,नागपुर – वाड़ी डिफेंस में मंगलवार को बिरसामुंडा की 147 वीं जयंती मनाई गई। एक बालक ने बिरसामुण्डा बनकर बिरसा को याद किया ।इस मौके पर सामाजसेविका रजनी बगड़े ने बताया की बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को रांची के उलीहातू गांव में हुआ था।उन्होंने ब्रिटश शासन के अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई । किसानों की जमीनों को अंग्रेजों से मुक्त कराकर भूमि का स्वामित्व दिलवाया।
लगान माफ कराया। किसानों के हित में काम किया। उनके इसी बलिदान को याद कर डिफेंस में हर साल 15 नवंबर को बिरसामुण्डा की जयंती मनाई जाती है।इस अवसर पर जनार्धन भगत,कमलाकर इंगले ने भी बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला।बिरसामुण्डा के परिधान में ची.योजित विनोद बगड़े आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम में रजनी बगड़े,जनार्धन भगत,कमलाकर इंगले,गणेश नेमाडे, विनोद बगड़े ,खोमेश्वर प्रसाद,संजना शेंडे,नीतू प्रसाद उपस्थित थे।