हमारा WH वेब न्यूज़ चैंनल है। आम जनता की समस्याओं पर प्रकाश डालने का कार्य करता है। हर तबको की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित करने का दायित्व निभाते। देश की एकता अखण्डता रखने के लिए हर प्रयास करते है। किसान,बेरोजगारी,शिक्षा,व्यापार,की ख़बर प्रमुखतासे दिखाने प्रयास करते है। किसी भी जाती धर्म की भावनाओं को ठेच पहुँचानी वाली खबरों से हम दूर रहते है। देश की एकता ,अखंडता को हम हमेशा कायम रखने के लिए कार्य करेंगे। तो हमारे WH News को भारी मात्रा में सब्स्क्राइब कर हमें प्रोत्साहित करें।

झारखंड में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या

spot_img

समर्थकों ने किया हंगामा
जमशेदपुर.
झारखंड के जमशेदपुर में रविवार रात करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना मानगो बालीगुमा क्षेत्र में मिनी पंजाब होटल के पास एक गली में हुई। मोबाइल लोकेशन के जरिए पुलिस ने उनका शव बरामद किया है। उनके सिर पर गोली लगी थी और बाएं हाथ में पिस्तौल थी। विनय सिंह के हाथ और पैर में भी चोट के कई निशान भी मिले है।

कार्यकर्ताओं में आक्रोश
विनय सिंह की मौत के बाद क्षत्रिय समाज और करणी सेना कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-33 और डिमना चौक को जाम कर हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने इसे सुनियोजित हत्या करार देते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। करणी सेना के नेताओं ने 48 घंटे में हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन और झारखंड बंद की चेतावनी दी है।

अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली
पुलिस अधिकारी ने घटना को लेकर कहा कि विनय सिंह कुछ अन्य लोगों के साथ घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने एनएच-33 पर एक होटल के पास गोलीबारी की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और जांच जारी है।

Advertisements

दो घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा शव
वहीं करनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की हत्या की खबर मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। हालांकि एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं कर पाने के कारण करीब दो घंटे तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा। इससे मौजूद लोगों में आक्रोश पैदा हो गया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों ने शव को बिना एंबुलेंस के उठाने से रोक दिया। बाद में करीब रात 12 बजे एंबुलेंस के आने के बाद शव को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान नेशनल हाइवे-33 पर लंबा जाम लग गया और यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है, लेकिन हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। हालांकि कुछ लोग इसे राजनीतिक तनाव या निजी दुश्मनी से जोड़कर देख रहे हैं।