हमारा WH वेब न्यूज़ चैंनल है। आम जनता की समस्याओं पर प्रकाश डालने का कार्य करता है। हर तबको की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित करने का दायित्व निभाते। देश की एकता अखण्डता रखने के लिए हर प्रयास करते है। किसान,बेरोजगारी,शिक्षा,व्यापार,की ख़बर प्रमुखतासे दिखाने प्रयास करते है। किसी भी जाती धर्म की भावनाओं को ठेच पहुँचानी वाली खबरों से हम दूर रहते है। देश की एकता ,अखंडता को हम हमेशा कायम रखने के लिए कार्य करेंगे। तो हमारे WH News को भारी मात्रा में सब्स्क्राइब कर हमें प्रोत्साहित करें।

जयपुर से चेन्नई जा रहे विमान का टायर फटा

spot_img

क्रू-मेंबर सहित 200 यात्री थे सवार
जयपुर.
राजस्थान की राजधानी जयपुर से चेन्नई जा रहे विमान का टायर फटने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस घटना के बारे में करीब ढाई घंटे बाद पता चला। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

हवा में ही टायर फटा
एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक स्पाइसजेट के विमान एसजी-9046 ने शनिवार देर रात जयपुर एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान विमान में क्रू-मेंबर सहित 200 लोग सवार थे। लेकिन, आसमान में उड़ते विमान का अचानक एक टायर फट गया।

ढाई घंटे बाद पायलट को चला पता
इस घटना के बारे में पायलट को करीब ढाई घंटे बाद पता चला, जब विमान चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरने वाला था। इस बारे में पता चलते ही यात्रियों में भी हड़कंप मच गया। तभी पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से संपर्क किया और इस बारे में अवगत कराया। पायलट ने चेन्नई में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। परमिशन मिलने के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित है। विमान में खराबी के बाद एयरलाइंस कंपनी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
———————-

Advertisements