हमारा WH वेब न्यूज़ चैंनल है। आम जनता की समस्याओं पर प्रकाश डालने का कार्य करता है। हर तबको की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित करने का दायित्व निभाते। देश की एकता अखण्डता रखने के लिए हर प्रयास करते है। किसान,बेरोजगारी,शिक्षा,व्यापार,की ख़बर प्रमुखतासे दिखाने प्रयास करते है। किसी भी जाती धर्म की भावनाओं को ठेच पहुँचानी वाली खबरों से हम दूर रहते है। देश की एकता ,अखंडता को हम हमेशा कायम रखने के लिए कार्य करेंगे। तो हमारे WH News को भारी मात्रा में सब्स्क्राइब कर हमें प्रोत्साहित करें।

ऐसा क्या कह दिया सोनिया गांधी ने कि मच गया हंगामा

spot_img

भड़की बीजेपी, लोकसभा में ओम बिरला ने भी कही बड़ी बात
नई दिल्ली.
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार और वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 के खिलाफ टिप्पणी पर सत्ता पक्ष के जोरदार विरोध के बाद शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। सदस्यों ने सोनिया गांधी माफ़ी मांगो जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा था कि भाजपा देश में ध्रुवीकरण कर रही है और वक्फ (संशोधन विधेयक) संविधान पर एक खुला हमला है।

बिरला ने भी आलोचना की
हंगामे के जवाब में विपक्षी सदस्यों ने भी नारे लगाए और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर हाल ही में लगाए गए टैरिफ के संबंध में सरकार से जवाब मांगा। संसद के दोनों सदनों में वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित हो गया, हालांकि विपक्ष ने दावा किया कि यह “असंवैधानिक” है और इससे देश की शांति और सद्भावना भंग होगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित होने के दौरान संसदीय प्रक्रियाओं पर सवाल उठाने के लिए सोनिया गांधी की आलोचना की।

कहा था-मर्यादा के अनुरूप नहीं
ओम बिरला ने शुक्रवार को कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी का नाम लिए बिना कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक को पारित किए जाने पर उनकी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण और संसदीय लोकतंत्र की मर्यादा के अनुरूप नहीं है। राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी ने आरोप लगाया था कि वक्फ (संशोधन) विधेयक,2025 को जबरन पारित किया गया और यह विधेयक संविधान पर सरेआम हमला है। बजट सत्र के आखिरी दिन, सदन में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू द्वारा सोनिया की टिप्पणी का उल्लेख किए जाने के बाद बिरला ने यह भी कहा कि एक वरिष्ठ सदस्य द्वारा लोकसभा की कार्यवाही पर प्रश्न उठाना उचित नहीं है।

Advertisements